Manoj Tiwary wants Hardik Pandya to hand the Mumbai Indians captaincy back to Rohit Sharma हार्दिक पांड्या कप्तानी से हट जाएं और रोहित शर्मा को फिर से मिले जिम्मेदारी; किसने दिया ये बयान?, Ipl Hindi News - Hindustan

हार्दिक पांड्या कप्तानी से हट जाएं और रोहित शर्मा को फिर से मिले जिम्मेदारी; किसने दिया ये बयान?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से विश्राम ले लेना चाहिए और रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बना देना चाहिए। उनके साथ पहले अन्याय हुआ है।

Fri, 17 April 2026 09:33 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हार्दिक पांड्या कप्तानी से हट जाएं और रोहित शर्मा को फिर से मिले जिम्मेदारी; किसने दिया ये बयान?

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। एक दशक से ज्यादा समय के बाद मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ जरूर की थी, लेकिन अगले चार मैचों में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को हार मिली है। लगातार चार हार की वजह से मुंबई इंडियंस आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। पिछले चार मैचों में से तीन मैचों में कप्तानी हार्दिक ने की है, जबकि एक मैच में सूर्या कप्तान थे। टीम के खराब प्रदर्शन और बेकार कप्तानी के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या को कोसा है और कहा है कि उन्हें कप्तानी से हट जाना चाहिए और रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप देनी चाहिए।

मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा, “रोहित शर्मा की कप्तानी में 2022 तक मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीतीं। हार्दिक पांड्या ने 2023 में (जीटी के साथ) कोई ट्रॉफी नहीं जीती। 2024 में भी कोई ट्रॉफी नहीं जीती और इस साल भी ऐसा होने के चांस कम ही हैं। मुझे लगता है कि कैप्टेंसी कमजोर है। मैं ज्यादा कठोर नहीं होना चाहता, लेकिन हार्दिक टीम को उस तरह से लीड नहीं कर रहे हैं, जैसा उन्हें करना चाहिए। एक कैप्टन के तौर पर प्रोएक्टिव रहना बहुत जरूरी है। बतौर खिलाड़ी वह बहुत दमदार खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी आक्रामक करते हैं, गेंदबाजी अच्छी करते हैं।”

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस ने बताई PBKS की 'सक्सेज रेसिपी', बोले- हम विरोधियों पर ध्यान नहीं देते…

उन्होंने आगे कहा, “इस मैच में आपको अपने आप से पहले रदरफोर्ड को आगे बढ़ाना चाहिए था। पिछले मैच में उन्होंने रन बनाए थे। दूसरी बात, जब आप जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर नहीं दे रहे हैं तो उन्हें दूसरा ओवर देने का कोई मतलब नहीं है। दीपक चाहर बॉल को स्विंग नहीं कर पा रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने शानदार कैप्टेंसी दिखाई, जबकि मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी बहुत कमजोर थी। मुझे लगता है कि अगर कोई सॉल्यूशन चाहिए, तो हार्दिक को कैप्टेंसी से हट जाना चाहिए और ज़िम्मेदारी वापस रोहित को सौंप देनी चाहिए। जब ​​आपने रोहित को हटाया, तो आपने नाइंसाफी की।”

हार्दिक की हुई थी घर वापसी

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि, 2022 में दो नई टीमें आईपीएल में आईं। एक थी गुजरात टाइटन्स और दूसरे लखनऊ सुपर जायंट्स। गुजरात के साथ हार्दिक पांड्या जुड़े और उन्होंने कप्तानी करते हुए पहले ही साल में गुजरात टाइटन्स को चैंपियन बना दिया। अगले साल फिर से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीटी ने फाइनल खेला, लेकिन 2024 में हार्दिक पांड्या फिर से मुंबई इंडियंस में लौट आए और उन्हें कप्तानी सौंप दी गई। इसके बाद से एक बार टीम प्लेऑफ्स में पहुंची है, लेकिन टीम की हालत बहुत अच्छी उनकी कप्तानी में नहीं रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।