लखनऊ सुपर जाएंट्स IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में अभी भी जिंदा है? कैसे कर सकती है क्वालीफाई
आरसीबी को हराकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 में अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है। एलएसजी पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है, मगर वह अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा है।

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार, 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में 6 रनों (DLS) से धूल चटाई। एलएसजी की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 111 रनों की पारी खेली। मार्श ने 49 गेंदों पर शतक जड़ा और वह लखनऊ के लिए आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बने। इस मामले में उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (54) का रिकॉर्ड तोड़ा। लखनऊ सुपर जाएंट्स की आरसीबी के खिलाफ इस जीत के बाद फैंस यह जानने को बेहद इच्छुक हैं कि क्या अभी भी एलएसजी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकीत है? आपके जहन में भी यही सवाल है तो आइए इसका जवाब जानते हैं-
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में LSG 10वें पायदान पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दर्ज की है। 10 मैचों के बाद एलएसजी 3 जीत और 7 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। उनके खाते में 6 ही अंक है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के आखिरी चार मैचों का शेड्यूल
10 मई- चेन्नई सुपर किंग्स
15 मई- चेन्नई सुपर किंग्स
19 मई- राजस्थान रॉयल्स
23 मई- पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जाएंट्स IPL 2026 प्लेऑफ क्वालिफिकेशन समीकरण
एलएसजी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सबसे पहले अपने बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे। लखनऊ के आगले चार में से दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है, वहीं एक-एक मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से है। अगर एलएसजी यह सभी चार मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उन्हें 8 और अंक मिलेंगे। फिलहाल उनके खाते में 6 पॉइंट है। इन 8 अंकों के साथ वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है।
जिस तरह यह टूर्नामेंट चल रहा है, उसे देखते हुए 14 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट मिलना मुश्किल है, मगर नामुमकिन नहीं। एलएसजी को 14 अंक हासिल करने के साथ-साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। उन्हें दुआ करनी होगी कि टॉप-4 में से कोई एक टीम उनके बराबर 14 अंकों पर ही अटक जाए, जिसके बाद फैसला नेट रन रेट अटकेगा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को आखिरी 4 मैच जीतने के साथ-साथ अपने नेट रन रेट को भी सुधारने की जरूरत है, अगर आखिरी में उनके साथ कोई टीम 14 अंकों पर अटक जाती है तो उन्हें नेट रन रेट के आधार पर ही प्लेऑफ का टिकट मिलेगा। फिलहाल एलएसजी का नेट रन रेट -0.934 का है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन