IPL 2026 में चेन्नई-मुंबई के बल्लेबाजों का सुपर फ्लॉप शो, ऑरेन्ज कैप की रेस में टॉप-10 में सिर्फ संजू सैमसन का नाम
चेन्नई सुप किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ऑरेन्ज कैप की रेस में नौवें स्थान पर हैं। संजू ने शनिवार को मुंबई के खिलाफ 9 गेंद में 11 रन बनाए। केएल राहुल जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में इन दोनों टीमों में से सिर्फ एक नाम शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने जारी सीजन में दो शतक लगाए हैं लेकिन तब भी ऑरेन्ज की कैप की रेस में नौवें स्थान पर मौजूद हैं। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। चेन्नई की मुंबई के खिलाफ जारी सीजन में ये दूसरी जीत है। इससे पहले चेन्नई ने वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से करारी शिकस्त दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस कोआठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद को जिंदा रखा। यह टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर की चौथी जीत और मुम्बई इंडियंस की सातवीं हार है।
ऑरेन्ज कैप की रेस में कौन आगे?
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल सबसे आगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 9 मैचो में 433 रन बनाए हैं। उनका औसत 54.12 का है। इस सीजन उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वह सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। राहुल आईपीएल की एक पारी में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 425 रन हैं।
अभिषेक का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 135 रन हैं। अभिषेक ने 40 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासे के नाम 9 मैचों में 59.14 के औसत से 414 रन हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैच में 404 रन बनाए हैं। कुछ मैचों में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। वैभव इस सीजन 35 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। कोहली ने आईपीएल 2026 में 9 मैचों में 379 रन बनाए हैं।
संजू सैमसन नौवें स्थान पर
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज की बात करें तो चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नौवें पायदान पर हैं। संजू सैमसन ने 9 मैचों में 315 रन किए हैं। संजू के नाम आईपीएल 2026 में दो शतक भी है, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अभी तक ये कारनामा नहीं कर सका है। जबकि मुंबई इंडियंस के रयान रिकल्टन इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। रयान ने 7 मैचों में 297 रन बनाए। रिकल्टन भी जारी सीजन में शतक लगा चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन