पंजाब किंग्स से छिन गया नंबर वन का ताज, RCB को भी लगी चपत; ये है अब IPL की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पंजाब किंग्स से लंबे समय के बाद पहली बार IPL 2026 में नंबर वन का ताज छिना है। अब IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है? ये जान लीजिए। पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने नंबर वन की कुर्सी से हटाया है।

IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स लंबे समय से नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान थी, लेकिन बुधवार 6 मई की रात को पंजाब किंग्स से नंबर वन का ताज छिन गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स को हराया और नंबर वन की कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया। इस मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को भी चपत लग गई है, क्योंकि आरसीबी पहले दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। अब सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है? ये जान लीजिए।
पंजाब किंग्स लंबे समय तक नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान रही, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, जिसके 11 मैचों के बाद 14 पॉइंट्स हो गए हैं। इतने पॉइंट्स अन्य किसी टीम के नहीं हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 10 मैचों के बाद 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। लगातार तीन मैचों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच की जीत से आरसीबी को भी नुकसान हुआ है, जो इस मैच से पहले दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब तीसरे स्थान पर है, क्योंकि आरसीबी के खाते में 12 पॉइंट्स हैं। आरसीबी ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं। चौथे स्थान पर विराजमान राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का हिस्सा है।
आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटन्स है। आरसीबी और आरआर की तरह जीटी के खाते में भी 12 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट में गुजरात की टीम पीछे है। यही कारण है कि यह टीम टॉप 4 से बाहर है। छठे स्थान पर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है, जो 10 में से 5 मैच जीत चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर है, जो 10 में से 4 ही मैच जीत पाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने 9 में से 3 मैच जीते हैं और एक मैच उनका बारिश में धुला है। इस तरह वह 7 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। नौवें नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जो 10 में से 3 मैच जीती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने तो अभी तक 9 में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं। एलएसजी के खाते में आधे से ज्यादा सीजन के बाद 4 ही पॉइंट्स हैं।
Updated IPL 2026 Points Table
| पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | नेट रन रेट | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | SRH | 11 | 7 | 4 | 0 | 0.737 | 14 |
| 2 | PBKS | 10 | 6 | 3 | 1 | 0.571 | 13 |
| 3 | RCB | 9 | 6 | 3 | 0 | 1.420 | 12 |
| 4 | RR | 10 | 6 | 4 | 0 | 0.510 | 12 |
| 5 | GT | 10 | 6 | 4 | 0 | -0.147 | 12 |
| 6 | CSK | 10 | 5 | 5 | 0 | 0.151 | 10 |
| 7 | DC | 10 | 4 | 6 | 0 | -0.949 | 8 |
| 8 | KKR | 9 | 3 | 5 | 1 | -0.539 | 7 |
| 9 | MI | 10 | 3 | 7 | 0 | -0.649 | 6 |
| 10 | LSG | 9 | 2 | 7 | 0 | -1.076 | 4 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन