IPL 2026 Points Table Latest Chennai Super Kings Jumps from 9th to 8th KKR at the bottom these teams on Top 4 IPL 2026 Points Table: CSK को हुआ फायदा, KKR अभी भी फंसी है गर्त में; ये टीमें हैं टॉप 4 में, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: CSK को हुआ फायदा, KKR अभी भी फंसी है गर्त में; ये टीमें हैं टॉप 4 में

IPL 2026 Points Table Latest: आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में मंगलवार के मैच के बाद थोड़ा सा बदलाव हुआ है। कोलकाता अभी भी गर्त में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान से अब ऊपर उठ गई है।

Wed, 15 April 2026 06:00 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: CSK को हुआ फायदा, KKR अभी भी फंसी है गर्त में; ये टीमें हैं टॉप 4 में

IPL 2026 Points Table Latest: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का 22वां लीग मैच मंगलवार 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, टॉप 7 टीमों की सेहत पर इस मैच के नतीजे का कोई असर नहीं पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर से मुकाबला हार गई। चेन्नई के चक्रव्यूह को भेदने में केकेआर नाकाम रही। इसी वजह से केकेआर टीम अभी पॉइंट्स टेबल में गर्त में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ है।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमों की बात करें तो आपको शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स नजर आएगी, जो पांच मैचों में से चार मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरआर एकमात्र टीम है, जिसके खाते में 8 पॉइंट्स हैं। दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स है, जिसने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह पीबीकेएस के खाते में 7 पॉइंट्स हैं। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने पांच में से दो मैच जीते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR को फिर मिली करारी हार, कप्तान रहाणे ने इनको बताया हार का असली गुनहगार

4-4 पॉइंट्स पांचवें, छठे और सातवें नंबर के अलावा 8वें पायदान पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स के भी हैं, लेकिन नेट रन रेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को पीछे छोड़ा हुआ हुआ है। पांचवें नंबर पर इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स है, जो 4 में से 2 मैच जीती है। छठे स्थान पर गुजरात टाइटन्स है और सातवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। दिल्ली, गुजरात और लखनऊ ने 4-4 मैच खेले हैं। 2-2 मैच उनमें से जीते हैं। दो-दो पॉइंट्स इन टीमों के खाते में हैं।

वहीं, 8वें पायदान पर अब चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है, जिसे केकेआर के खिलाफ मिली जीत का फायदा हुआ है। सीएसके इस मैच से पहले 9वें स्थान पर थी, लेकिन अब मुंबई इंडियंस उस स्थान पर खिसक गई है। मुंबई ने चार में से एक मैच जीता है, जबकि सीएसके ने पांच में से दो मैच जीते हैं। सबसे आखिरी पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो पांच में से चार मैच हार चुकी है। एक मैच केकेआर का बेनतीजा रहा है। उससे उनको एक पॉइंट मिला था।

Latest IPL 2026 Points Table

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स54100.8898
2पंजाब किंग्स43010.7207
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु43101.1486
4सनराइजर्स हैदराबाद52300.5764
5दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
6गुजरात टाइटन्स4220-0.0294
7लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.4274
8चेन्नई सुपर किंग्स5230-0.8464
9मुंबई इंडियंस4130-0.7722
10कोलकाता नाइट राइडर्स5041-1.3831
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।