ipl 2026 orange cap list after LSG vs RCB match virat kohli vaibhav sooryavanshi heinrich klaasen 50 मैच के बाद ऑरेन्ज कैप लिस्ट में विराट कोहली पीछे छूटे, टॉप-10 से बाहर के करीब, कौन है नंबर वन?, Ipl Hindi News - Hindustan

50 मैच के बाद ऑरेन्ज कैप लिस्ट में विराट कोहली पीछे छूटे, टॉप-10 से बाहर के करीब, कौन है नंबर वन?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेन्ज कैप की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर होने के करीब पहुंच गए हैं। हैदराबाद के तीन बल्लेबाज टॉप-5 में मौजूद हैं।

Fri, 8 May 2026 12:40 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
50 मैच के बाद ऑरेन्ज कैप लिस्ट में विराट कोहली पीछे छूटे, टॉप-10 से बाहर के करीब, कौन है नंबर वन?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाई स्कोरिंग मुकाबले में नौ रन से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश से प्रभावित मैच में दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की पारी के दौरान तीन बार बारिश ने दस्तक दी और इस दौरान मिचेल मार्श ने शतक भी लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19-19 के किए गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण तीन बार हुई खेल रुका, जिससे लगभग एक घंटे का विलंब हुआ। इसके बाद एक ओवर की कटौती की गई जिससे मैच 19-19 का कर दिया गया। आरसीबी को 19 ओवर में 212 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। इस मैच में कोहली के पास ऑरेन्ज कैप लिस्ट में टॉप-5 में आने का मौका था लेकिन वह रन नहीं बना सके।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में 500 रन पूरा करने के काफी करीब हैं। ऑरेन्ज कैप इस समय उनके पास ही है। क्लासेन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 69 रन की दमदार पारी खेली, जिसकी बदौलत हैदराबाद सातवीं जीत हासिल करके पहले स्थान पर पहुंच गया। हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। उन्होंने जारी सीजन में 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं। क्लासेन का औसत 54.89 रहा है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने 11 मैचों में 475 रन बनाए हैं। वह हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने 43 चौके और 36 छक्के जड़े हैं। अभिषेक जारी सीजन में शतक भी लगा चुके हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 मैचों में 445 रन बनाए हैं। राहुल का औसत 49.44 रहा है। राहुल ने 44 चौके और 24 छक्के मारे हैं। केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में शतक लगाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। किशन ने 11 मैचों में 409 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.18 है। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम जारी सीजन में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम 10 मैचों में 402 रन हैं। संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में दो शतक लगाए हैं। साई सुदर्शन ने 10 मैचों में 385 और रयान रिकल्टन ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाजी भी जारी सीजन में शतक जड़ चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म; शेयर की तस्वीर

विराट कोहली का नहीं चला बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं चला। विराट कोहली को लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पवेलियन भेजा। कोहली इस मैच में खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में 10 मैचों में 379 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.38 है। कोहली ने जारी सीजन में 42 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

LSG vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
हेनरिक क्लासेन11494सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा11475सनराइजर्स हैदराबाद
केएल राहुल10445दिल्ली कैपिटल्स
ईशान किशन11409सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी10404राजस्थान रॉयल्सस
संजू सैमसन10402चेन्नई सुपर किंग्स
साई सुदर्शन10385गुजरात टाइटंस
रयान रिकेल्टन8380मुंबई इंडियंस
विराट कोहली10379रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शुभमन गिल9378गुजरात टाइटंस
प्रभसिमरन सिंह10364पंजाब किंग्स
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।