IPL 2026 Aaj Ka Match: रॉयल चैलेंजर्स के सामने सुपर जायंट्स, विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? जानिए
IPL 2026 Aaj Ka Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज लखनऊ में खेला जाना है। विराट कोहली को लेकर सस्पेंस है। विराट कोहली मुंबई के खिलाफ असहज नज़र आए थे।

IPL 2026 Aaj Ka Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2026 का ये 23वां लीग मैच है। आरसीबी वर्सेस एलएसजी मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। विराट कोहली को एंकल में इंजरी हुई थी। ऐसे में आरसीबी के फैंस को चिंता है कि क्या वे लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं? इसके बारे में जान लीजिए।
सबसे पहले बात करते हैं कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में आरसीबी और एलएसजी की हालत क्या है? पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चार में से तीन मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। एक मैच आरसीबी ने गंवाया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। आरसीबी अगर जीती तो पॉइंट्स टेबल में अभी के लिए नंबर वन बन जाएगी, जबकि एलएसजी ने मैच जीता तो फिर लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में प्रवेश कर जाएगी।
अब बात करते हैं विराट कोहली की तो आरसीबी के फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विराट कोहली भले ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन लखनऊ में आपको फिर से मैदान पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, वे फील्डिंग इस बार भी शायद न करें और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलें। इसके पीछे की वजह ये है कि लखनऊ के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में वे बेहतर दिखे। हालांकि, उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी थी, कोहली ने बिना किसी परेशानी के 45 मिनट का रेगुलर बैटिंग सेशन किया, जो आरसीबी के लिए अच्छा संकेत है।
LSG को घर पर पहली जीत का इंतजार
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उसे घर पर अभी तक जीत इस सीजन नसीब नहीं हुई है। चार में से दो मैच एलएसजी ने जरूर जीते हैं, लेकिन घर पर खेले दोनों मैचों में हार ही उनको मिली है। ऐसे में लखनऊ की टीम घर से बाहर खेलते हुए फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी। लखनऊ की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। मिचेल मार्श, खुद कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन के अलावा मैच फिनिशर्स की खराब फॉर्म परेशानी का सबब बनी हुई है। ये मैच शाम को साढ़े 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस सात बजे होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नोर्त्जे, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मोहसिन खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन