ipl 2025 points table SRH Biggest shock to loss from LSG out of Top five IPL 2025 Points Table: LSG के खिलाफ हार से SRH को तगड़ा नुकसान, एक ही झटके में टॉप-5 से बाहर, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2025 Points Table: LSG के खिलाफ हार से SRH को तगड़ा नुकसान, एक ही झटके में टॉप-5 से बाहर

  • IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव हुआ है। अभी तक टेबल में सबसे ऊपर चल रही हैदराबाद की टीम लखनऊ से हारने के बाद टॉप फाइव से बाहर हो गई है।

Fri, 28 March 2025 09:13 AMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2025 Points Table: LSG के खिलाफ हार से SRH को तगड़ा नुकसान, एक ही झटके में टॉप-5 से बाहर

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव हुआ है। अभी तक टेबल में सबसे ऊपर चल रही हैदराबाद की टीम लखनऊ से हारने के बाद टॉप फाइव से बाहर हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, उसका नेट रन रेट भी माइनस में चला गया है। वहीं, लखनऊ की टीम को इस मैच में जीत का फायदा मिला है। अब लखनऊ की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वैसे तो दो मैचों में यह लखनऊ की पहली ही जीत है। लेकिन इस मैच में उसका नेट रन रेट काफी सुधर गया है। आइए जानते हैं क्या है प्वॉइंट्स टेबल की स्थिति।

लखनऊ को फायदा
प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। आरसीबी ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इसमें उसे जीत मिली है। उसके पास दो ही अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट बाकी टीमों से काफी बेहतर होने के चलते वह टेबल टॉपर है। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसके दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दो अंक हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने एक मैच खेला है और उसमें धमाकेदार जीत हासिल की है। चौथे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स और पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। इन दोनों टीमों ने भी अपना पहला-पहला मैच जीता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LSG का ‘प्रिंस’; ट्रैविस हेड के होश उड़ा लूटी टीम मालिक की वाहवाही, कौन है बॉलर
ये भी पढ़ें:लॉर्ड ठाकुर ने खोला फोन वाला राज, अनसोल्ड रहने के बाद LSG में एंट्री की कहानी
ये भी पढ़ें:हैदराबाद को हराने के बाद पंत ने बताई दिल की बात, पूरन पर क्या बोले LSG के कप्तान
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

राजस्थान का बुरा हाल
आईपीएल में अपनी पहली हार का सबसे बड़ा झटका सनराइजर्स हैदराबाद को लगा है। यह टीम एक झटके में ही टॉप फाइव से निकलकर छह नंबर पर आ गई है। हैदराबाद ने दो मैचों में एक जीता है और दूसरे में उसे हार मिली है। इसी तरह केकेआर भी एक मैच जीती और एक हारी है। केकेआर दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। आठवें नंबर पर मुंबई इंडियंस और नौवें नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है। दोनों ही टीमें अपना शुरुआती मुकाबला हार चुकी हैं। वहीं, सबसे बुरा हाल राजस्थान रॉयल्स का है, जिसने अपने दोनों ही मैच गंवा दिए हैं और अब टेबल में बॉटम पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।