IPL Wasim Jaffer says Yashasvi Jaiswal is not focusing to get his form he try to hit ball hard against punjab kings फिफ्टी लगाने के बाद भी जायसवाल की पारी से नाखुश जाफर, कहां हो गई चूक; दी ये सलाह, Cricket Hindi News - Hindustan

फिफ्टी लगाने के बाद भी जायसवाल की पारी से नाखुश जाफर, कहां हो गई चूक; दी ये सलाह

  • वसीम जाफर का मानना है कि यशस्वी जायसवाल पंजाब किंग्स के खिलाफ फॉर्म हासिल करने के बजाए गेंद को जोर से मारने की कोशिश कर रहे थे। यशस्वी ने पिछले मैच में 45 गेंद में 67 रन बनाए।

Sun, 6 April 2025 04:32 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फिफ्टी लगाने के बाद भी जायसवाल की पारी से नाखुश जाफर, कहां हो गई चूक; दी ये सलाह

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जायसवाल ने आईपीएल 2025 में पहली बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इससे पहले तीन मैचों में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। पिछले मैच में 67 रन की पारी खेलने के बाद भी यशस्वी से भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर नाखुश हैं। उन्होंने युवा बल्लेबाज को कम डॉट गेंद खेलने की सलाह दी है।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। वसीम जाफर ने कहा, ''जब वह (यशस्वी जायसवाल) प्रदर्शन करता है, तो वह मैच जीत रहे होंगे, सिवाय इसके कि यह जायसवाल के आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था, जो उन्होंने 40 गेंदों पर बनाया था, और ऐसा नहीं लग रहा था कि वह अपनी फॉर्म हासिल कर रहे हैं, वह अभी भी गेंद को जोर से मारने की कोशिश कर रहे थे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2018 के बाद से किसने जड़े सबसे ज्यादा अर्धशतक, विराट कोहली नंबर-2 पर

यशस्वी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 45 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके लगाए। लेकिन उन्होंने 12 डॉट गेंदें भी खेली। उन्होंने आगे कहा, ''उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके लगाए, जोकि उनके हाई बाउंड्री रेट को दिखाता है लेकिन उन्होंने काफी डॉट गेंदें भी खेली। जायसवाल की 45 गेंद में 67 रन की पारी में 12 डॉट गेंदें थी। शायद यह संख्या आईपीएल 2025 में जगह बनाने की कोशिश कर रहे किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी नहीं है।"

जायसवाल ने आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई है। उन्होंने 2023 में 13 गेंद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये कारनामा किया था। उनका बेस्ट सीजन 2023 में आया था, जब उन्होंने 625 रन बनाए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।