IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List After KKR vs LSG Match 15 Angkrish Raghuvanshi Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: ऑरेंज कैप की रेस में उठापटक, वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: ऑरेंज कैप की रेस में उठापटक, वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: अंगकृश रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भले ही अर्धशतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है।

Fri, 10 April 2026 06:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: ऑरेंज कैप की रेस में उठापटक, वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। केकेआर के अंगकृश रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे भले ही अपने-अपने अर्धशतक से चूक गए हो, मगर वह ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। रघुवंशी और रहाणे के ऊपर आने से राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। अब यह दोनों स्टार खिलाड़ी टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव ने ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। आईए एक नजर केकेआर वर्सेस एलएसजी मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की अपडेटेड लिस्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल चौधरी ने मचाया कोहराम, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक खेले 3 मुकाबलों में 163.46 के स्ट्राइक रेट के साथ 170 रन जड़े हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृश रघुवंशी दो अन्य ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अभी तक सीजन-19 में 150 रन का आंकड़ा पार किया है। ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और केकेआर के अजिंक्य रहाणे भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम बने T20 के नए 'सुल्तान', क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त

यशस्वी जायसवाल- 170

समीर रिजवी- 160

अंगकृश रघुवंशी- 155

हेनरिक क्लासेन- 145

अजिंक्य रहाणे- 124

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर चल रहे हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में अभी तक खेले तीन मैचों में 7 शिकार किए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी और राजस्थान रॉल्यस के नंद्रे बर्गर टॉप-5 में शामिल हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव 5 विकेट के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं केकेआर के वैभव अरोड़ा 9वें पायदान पर हैं।

रवि बिश्नोई- 7

प्रसिद्ध कृष्णा- 6

राशिद खान- 5

लुंगी एनगिडी- 5

नंद्रे बर्गर- 5

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।