IPL 2026 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah Goes Wicketless for Five Consecutive IPL Innings MI vs RCB जसप्रीत बुमराह का IPL में खौफ हुआ खत्म? लगातार 5वें मैच में विकेट के लिए तरसे, Cricket Hindi News - Hindustan

जसप्रीत बुमराह का IPL में खौफ हुआ खत्म? लगातार 5वें मैच में विकेट के लिए तरसे

मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में एक भी विकेट हासिल करने में असफल रहे हैं। बुमराह लगातार पांच आईपीएल मुकाबले में विकेटलेस रहे हैं।

Sun, 12 April 2026 11:36 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
जसप्रीत बुमराह का IPL में खौफ हुआ खत्म? लगातार 5वें मैच में विकेट के लिए तरसे

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का 19वां सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बल्लेबाजों को दिन में सपने दिखाने वाले बुमराह को जारी सीजन में एक विकेट चटकाने में पसीने छूट गए हैं। जसप्रीत बुमराह रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में महंगे साबित हुए विकेट भी नहीं सके। जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में लगातार पांच मैचों में विकेट नहीं हासिल कर सके हैं। बुमराह ने वानखेड़े स्टेडियम में 4 ओवर में बिना विकेट लिए 35 रन दिए।

बुमराह लगातार 5वें मैच में विकेटलेस

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के पिछले कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 40 रन दिए। इसके बाद आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में उन्होंने 21 रन खर्च किए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में बुमराह पूरे 4 ओवर भी नहीं फेंक सके और तीन ओवर में 32 रन लुटाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े में बुमराह ने 35 रन दिए।

जसप्रीत बुमराह के आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वह लगातार 5 आईपीएल मैचों में विकेट नहीं हासिल कर सके। बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में जसप्रीत बुमराह वरुण के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 14 विकेट लिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली ने बाबर-गेल का रिकॉर्ड किया धराशायी, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। आरसीबी ने शीर्ष क्रम में फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम शेरफाने रदरफोर्ड की 31 गेंद में नाबाद 71 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा RCB के खिलाफ मैच में हुए रिटायर्ड हर्ट, वानखेड़े में पसरा सन्नाटा

इस मैच से पहले पोलार्ड ने टीम के अहम मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, “कभी-कभी रक्षात्मक रुख अपनाना ही सर्वश्रेष्ठ आक्रमण होता है। हम बुमराह के विकेट नहीं लेने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।” राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह की गति को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि हर स्थिति में एक ही रणनीति नहीं अपनाई जाती। उन्होंने संकेत दिया कि जब बल्लेबाज आक्रामक होते हैं, तो गेंदबाजों को अलग तरीका अपनाना पड़ता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।