18 करोड़ी गेंदबाज मथीशा पथिराना की KKR टीम में एंट्री, जानिए राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं
तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है।
तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। पथिराना को हालांकि सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि टीम कुछ अभ्यास सत्रों में उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना के टीम से जुड़ने से केकेआर को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।
टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली में आई चोट से उबरने के बाद पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जरूरी फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें अनापत्ति पत्र (एनओसी) भी मिल गया है। केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोटों के कारण बाहर हैं जबकि मथीषा पथिराना अभी तक आये नहीं हैं। पथिराना की गैरमौजूदगी में, ब्लेसिंग मुजरबानी ही एकमात्र विदेशी तेज गेंदबाज हैं जो उनके लिए खेले हैं। उन्हें मुस्तफ़िज़ुर रहमान की जगह बुलाया गया था, जो भी उपलब्ध नहीं थे। पिछले गेम में, कैम ग्रीन ने भी गेंद से मदद की, जो पहले तीन गेम में प्योर बैटर के तौर पर खेले थे।
कोलकाता का खराब प्रदर्शन
राजस्थान ने लगातार चार जीत दर्ज की लेकिन पिछले मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया। वहीं केकेआर छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर हार गई है जिससे टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है । पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से उसे एकमात्र अंक मिला है।
तीन बार की चैंपियन केकेआर के लिए अब तक का यह सीजन काफी मुश्किल भरा रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच अभिषेक नायर की अगुवाई में टीम छह मुकाबले खेलने के बाद भी अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, उनका एकमात्र पॉइंट पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच से आया था। आत्मविश्वास की कमी और अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मैच को फिनिश न कर पाना, अब तक उनके इस सीजन की पहचान रही है।





साइन इन