IPL 2026 Lakshmipathy Balaji Surprised by Riyan Parag being given captaincy Why EX India bowler call RR decision gamble रियान पराग को कप्तानी सौंपने से हैरान हूं, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने RR के फैसले को क्यों बताया जुआ?, Cricket Hindi News - Hindustan

रियान पराग को कप्तानी सौंपने से हैरान हूं, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने RR के फैसले को क्यों बताया जुआ?

रियान पराग आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पूर्व भारतीय गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने पराग को कप्तान नियुक्त करने पर हैरानी जताई।

Thu, 19 March 2026 04:54 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
रियान पराग को कप्तानी सौंपने से हैरान हूं, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने RR के फैसले को क्यों बताया जुआ?

आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 30 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। आरआर की पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से टक्कर होगी। संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद रियान पराग को राजस्थान की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, 24 वर्षीय पराग को कप्तान नियुक्त करने पर लक्ष्मीपति बालाजी हैरान हैं। उन्होंने इसे जुआ करार दिया। बता दें कि आरआर ने ऑक्शन से पहले सीएसके के साथ 'ट्रेड' में सैमसन को दिया था और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को सैम करन को शामिल किया। सैमसन ने कई साल तक राजस्थान की बागडोर संभाली थी।

'मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान हूं'

बालाजी ने जियोस्टार से कहा, "मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान हूं, खासकर जब आपके पास यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे खिलाड़ी कप्तानी के काबिल हों। यह एक तरह का जुआ है।" पूर्व गेंदबाज को लगता है कि पराग को नियुक्त करने के फैसले के मिले-जुले नतीजे हो सकते हैं और हेड कोच कुमार संगकारा का मार्गदर्शन बहुत कीमती साबित हो सकता है। उन्होंने कहा, ''आईपीएल में कप्तानी का मतलब सिर्फ मैदान पर फैसले लेने की काबिलियत नहीं है बल्कि यह इस बारे में भी है कि आप ड्रेसिंग रूम को कैसे मैनेज करते हैं। आपको भरोसा कमाना होता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रियान ने दिग्गजों से की संजू की तुलना, IPL 2026 के लिए वैभव को दी है ये सलाह

'अगर वह ऐसा कर सकते हैं तो…'

उन्होंने आगे कहा, "इस नजरिए से मुझे लगता है कि यह दोधारी तलवार है। कुमार संगकारा से जरूर बहुत मदद मिलेगी और आपको मार्गदर्शन की जरूरत है। हमने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के साथ एक युवा कप्तान के तौर पर ऐसा करते देखा है। खिलाड़ी जल्दी ही लीडरशिप के आदी हो जाते हैं। यह रियान पराग के लिए एक मौका है। अगर वह अपनी परफॉर्मेंस को मैनेज कर सकते हैं और अपनी लीडरशिप से मैदान पर छाप छोड़ सकते हैं तो इससे उन्हें मदद मिलेगी।" पराग ने आईपीएल के पिछले सीजन में सैमसन की गैर मौजूदगी में 8 मैचों मैच में कप्तानी की, जिसमें से आरआर ने दो जीते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा थे, उनको खोना बहुत बड़ा नुकसान: फा डुप्लेसी

'रियान ने दबाव में संयम दिखाया है'

वहीं, आरआर के कोच संगकारा को पूरा भरोसा है की टीम पराग की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने गुरुवार को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘’रियान ने दबाव में संयम दिखाया है। क्रिकेट की अपनी अच्छी समझ का शानदार नमूना पेश किया है। पहले से ही नेतृत्व समूह का हिस्सा होने के नाते, उन्हें ड्रेसिंग रूम का सम्मान प्राप्त है। हमें विश्वास है कि वह कप्तान की भूमिका में शानदार प्रदर्शन करेंगे।'' आरआर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में ट्रॉफी जीती थी। तब से राजस्थान टीम कोई खिताब नहीं जीत सकी है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।