IPL 2026 Aakash Chopra Predicts Kohli Struggle in RCB vs RR Clash Despite Hot Form Sandeep sharma विराट कोहली का बल्ला गुवाहाटी में रह सकता है खामोश, आकाश चोपड़ा ने खोज निकाली कमजोरी, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली का बल्ला गुवाहाटी में रह सकता है खामोश, आकाश चोपड़ा ने खोज निकाली कमजोरी

आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रन बनाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। क्योंकि संदीप शर्मा के खिलाफ उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं।

Fri, 10 April 2026 05:19 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली का बल्ला गुवाहाटी में रह सकता है खामोश, आकाश चोपड़ा ने खोज निकाली कमजोरी

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 का 16वां मैच होने वाला है। इस मैच में सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिलने वाला है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। कोहली शानदार फॉर्म में हैं लेकिन आकाश ने कहा है कि रॉयल्स के खिलाफ उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा सकता है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के खिलाफ कोहली के आंकड़े अच्छे नहीं है और रियान पराग बेंगलुरु के पूर्व कप्तान के खिलाफ संदीप को गेंद थमाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि बेंगलुरु की टीम ने दो मैच अपने नाम किए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''संदीप शर्मा बनाम विराट कोहली, ये मैच अप देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि कोहली का उनके खिलाफ नंबर अच्छे नहीं हैं। स्ट्राइक रेट सही लेकिन नंबर अच्छे नहीं है। वह संदीप शर्मा को खेलना पसंद नहीं करते क्योंकि वह रफ्तार नहीं देते।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोमांचक जीत के दौरान लखनऊ को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर IPL से हुआ बाहर

कोहली सात बार हुए आउट

विराट कोहली के संदीप शर्मा के खिलाफ आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। संदीप के खिलाफ 18 पारियों में विराट कोहली ने 132 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 150 रहा और वह सात बार आउट हुए हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में संदीप नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं। विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने दो मैचों में 97 रन बनाए हैं। संदीप भी राजस्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक वह सिर्फ तीन विकेट ले सके हैं।

उन्होंने आगे कहा, ''जोफ्राा आर्चर और नांद्रे बर्गर भी नई गेंदबाज से कड़े सवाल पूछेंगे। फिल सॉल्ट ने पिछले मैच में कुछ रन बनाए हैं इसलिए उन पर फोकस रहेगा। देवदत्त पडिकल अपने सुनहरे फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनके ज्यादातर रन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आए हैं।''

बरसापारा स्टेडियम में गेंदबाजों को शायद ही कोई हमदर्दी मिले। यह ऐसी पिच है जहां बल्लेबाज मुस्कुराते हुए आते हैं और गेंदबाज समझदारी से जाते हैं। इसमें ओस की हल्की मार भी जोड़ लें, और टॉस जीतने वाले कप्तान शायद बहादुरी से नहीं, बल्कि समझदारी से चेज करना चुनें।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।