IPL 2025 Points Table Updated List After DC vs MI Match 29 Delhi lost the no 1 crown Mumbai victory affected SRH RR IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में DC से छिना नंबर-1 का ताज, 29 मैचों के बाद पहली बार दिखाया ऐसा नजारा; MI की जीत से किसको नुकसान, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में DC से छिना नंबर-1 का ताज, 29 मैचों के बाद पहली बार दिखाया ऐसा नजारा; MI की जीत से किसको नुकसान

  • IPL 2025 Points Table Updated List- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से धूल चटाई। डीसी की यह सीजन की पहली हार है। इस हार से उन्हें पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।

Mon, 14 April 2025 09:11 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में DC से छिना नंबर-1 का ताज, 29 मैचों के बाद पहली बार दिखाया ऐसा नजारा; MI की जीत से किसको नुकसान

IPL 2025 Points Table Updated List- हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार, 13 अप्रैल की रात दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से धूल चटाई। डीसी की यह सीजन की पहली हार है। इसी के साथ आईपीएल 2025 में 29 मैचों के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब सभी 10 टीमों के खाते में कम से कम 1 जीत के साथ एक हार है। दिल्ली की टीम को इस हार से तगड़ा नुकसान हुआ है। टीम से पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज छिन गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ दो पायदान की छलांग लगाई है। उनकी इस जीत से राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को ठेस पहुंची है। चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 की दहलीज पर सूर्यकुमार

दिल्ली कैपिटल्स का यह आईपीएल 2025 में 5वां मुकाबला था। जीत का चौका लगा चुकी इस टीम को एमआई के खिलाफ सीजन की पहली हार मिली। दिल्ली अब 8 पॉइंट्स और +0.899 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

हार की हैट्रिक से दूसरी बार बचते हुए मुंबई इंडियंस ने सीजन की यह दूसरी जीत दर्ज की है। एमआई पॉइंट्स टेबल में अब 7वें नंबर पर पहुंच गई है। 6 मैचों में यह उनकी मात्र दूसरी जीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में लगी हैरतअंगेज हैट्रिक, तीन गेंदों पर तीन रन आउट; मुंबई ने ऐसे छीना मैच

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स हैं।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपेडट-

टीममैच खेलेजीतहारअंकनेट रन रेट
गुजरात टाइटंस6428+1.081
दिल्ली कैपिटल्स5418+0.899
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6428+0.672
लखनऊ सुपर जाएंट्स6428+0.162
कोलकाता नाइट राइडर्स6336+0.803
पंजाब किंग्स5326+0.065
मुंबई इंडियंस6244+0.104
राजस्थान रॉयल्स5244-0.838
सनराइजर्स हैदराबाद6244-1.245
चेन्नई सुपर किंग्स6152-1.554
,

कैसा रहा दिल्ली वर्सेस मुंबई मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तिलक वर्मा के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगाए। तिलक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40 तो रिकलटन ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं नमन धीर ने अंत में आकर 17 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 89 रन जरूर बनाए, मगर अन्य बल्लेबाजों से साथ ना मिलने की वजह से उनकी इस शानदार पारी पर पानी फिर गया। दिल्ली की पूरी टीम 19 ओवर में 193 के स्कोर पर ढेर हो गई। करण शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।