IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List After RCB vs RR Match 42 Virat Kohli Yashasvi Jaiswal Josh Hazlewood IPL 2025 ऑरेंज कैप छीनने की दहलीज पर कोहली, यशस्वी का हुआ प्रमोशन; हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2025 ऑरेंज कैप छीनने की दहलीज पर कोहली, यशस्वी का हुआ प्रमोशन; हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक दर्ज की। आरीबी की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बदलाव हुआ है।

Fri, 25 April 2025 12:08 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2025 ऑरेंज कैप छीनने की दहलीज पर कोहली, यशस्वी का हुआ प्रमोशन; हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 11 रनों से मात दी। एक समय जीत की ओर बढ़ रही आरआर की कहानी आखिरी दो ओवर में पलट गई। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 205/5 का स्कोर बनाने के बाद आरआर को 194/9 पर रोक दिया। आरसीबी के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 70 रन बनाए। कोहली को इस पारी का ऑरेंज कैप की रेस में तगड़ा फायदा मिला है। उन्होंने निकोलस पूरन (377), सूर्यकुमार यादव (373), जोस बटलर (356) को पछाड़ दिया है।

कोहली ने आठवें से सीधे दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है। कोहली ऑरेंज कैप छीनने से महज 26 रन दूर हैं, जो फिलहाल गुजरात टाइटंस (जीटी) के ओपनर साई सुदर्शन के सिर सजी है। कोहली 9 मैचों में 65.33 की औसत से 392 रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, सुदर्शन ने 8 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन जुटाए हैं। जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनका चार स्थान का प्रमोशन हुआ। आरआर का हिस्सा यशस्वी ने 9 मुकाबलों में 356 रन बटोरे हैं। उनका औसत 39.55 का है। उन्होंने आरसीबी के सामने 19 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन सिक्स शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB vs RR: विराट कोहली का 111वीं बार ऐसे चला बल्ला, टूटा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचरनऔसत
साई सुदर्शन841752.12
विराट कोहली939265.33
निकोलस पूरन937747.12
सूर्यकुमार यादव937362.17
जोस बटलर835671.2
यशस्वी जायसवाल935639.55
मिशेल मार्श734443.00
एडेन मार्करम932636.22
केएल राहुल732364.6
शुभमन गिल830543.57
,

आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार बनकर उभरे हैं। उन्होंने आरसीबी वर्सेस आरआर मैच में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 33 रन दिए। हेजलवुड के खाते में अब 9 मैचों के बाद 16 विकेट हो गए हैं। वह जारी सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। गुजरात के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद जीटी के साई किशोर, चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद, दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, आरसीबी के क्रुणाल पांड्या, जीटी के मोहम्मद सिराज और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर हैं। सातों गेंदबाजों ने 12-12 विकेट चटकाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिर बेंगलुरु में खुला RCB का जीत का खाता, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया हार का पंजा

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रसिद्ध कृष्णा81614.12
जोश हेजलवुड 91617.18
साई किशोर81216.33
नूर अहमद81217.25
कुलदीप यादव81217.33
हार्दिक पंड्या81218.91
क्रुणाल पांड्या91220.66
मोहम्मद सिराज91223.58
शार्दुल ठाकुर91128.00
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।