Indian cricket team created history with 12 consecutive wins in the T20 World Cup ये टीम इंडिया का दौर है, विश्व कप में लगातार 12 जीत के साथ रच दिया इतिहास, Cricket Hindi News - Hindustan

ये टीम इंडिया का दौर है, विश्व कप में लगातार 12 जीत के साथ रच दिया इतिहास

भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप से लेकर मौजूदा चल रहे 2026 विश्व के दरमियान लगातार 12 मुकाबले जीत लिए हैं और यह सिलसिला लगातार चलता जा रहा है। भारतीय टीम दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 12 जीत का आंकड़ा छुआ है।

Wed, 18 Feb 2026 11:22 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ये टीम इंडिया का दौर है, विश्व कप में लगातार 12 जीत के साथ रच दिया इतिहास

टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप में फिनिश किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में अपने सबसे अधिक लगातार जीत के आंकड़े को और अधिक मजबूती से स्थापित किया है।

भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप से लेकर मौजूदा चल रहे 2026 विश्व के दरमियान लगातार 12 मुकाबले जीत लिए हैं और यह सिलसिला लगातार चलता जा रहा है। भारतीय टीम दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 12 जीत का आंकड़ा छुआ है। इस सूची में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने लगातार 8 जीत दर्ज की है लेकिन वे भारतीय टीम से बहुत पीछे है। दोनों टीमों के लगातार जीत के अंतर को देखकर ही साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम कितने दबदबे वाली टीम है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने साल 2024 के टी-20 विश्व कप में लगातार 8 जीत का कीर्तिमान बनाया था, जिसके सिलसिले को भारतीय टीम ने फाइनल में तोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को भी रौंदा
ये भी पढ़ें:AUS के WC से बाहर होने पर भड़के अश्विन, गंभीरता और इरादों पर उठाए सवाल

पुरुष टी20 विश्व कप में लगातार सबसे अधिक जीत:

12* - भारत (2024-2026)

8 - दक्षिण अफ्रीका (2024)

8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)

7 - इंग्लैंड (2010-2012)

7 - भारत (2012-2014)

टी-20 विश्व कप में लगातार जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है। कंगारू टीम ने साल 2022 से 2024 के विश्व कप के दौरान लगातार 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इस सूची में इंग्लैंड 7 लगातार जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। इंग्लिश टीम ने यह कारनामा 2010 से 2012 के विश्व कप के दौरान किया था। भारत एक बार फिर लिस्ट में है, जिसने 2012 से 2014 के बीच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लगातार 7 जीत दर्ज की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC 2026 में लगे सबसे ज्यादा शतक, टूट गया 3 बार से ना टूटने वाला रिकॉर्ड
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।