India handed Pakistan its second biggest defeat in t20 world cup 2026 भारत ने विश्व कप में रचा इतिहास, पाकिस्तान को थमाई उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत ने विश्व कप में रचा इतिहास, पाकिस्तान को थमाई उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार

कोलंबों में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर विश्व कप में उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार थमाई है। और भी बहुत से रिकॉर्ड्स भारतीय टीम ने इस जीत के साथ बना लिए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 12:13 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत ने विश्व कप में रचा इतिहास, पाकिस्तान को थमाई उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार

कोलंबो में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर विश्व कप में उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार थमाई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाकर ही आउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 61 रनों से जीतकर पाकिस्तान को उसकी ऐतिहासिक हार थमाई।

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को सबसे बुरी तरह वेस्टइंडीज ने मीरपुर में साल 2014 में हराया था, जहां कैरेबियाई टीम ने 84 रनों के बड़े अंतर से पटखना दी थी। इसके बाद अब पाकिस्तान की टीम भारत से सबसे बुरी तरह से हारी है और यह 61 रनों की हार उसकी टी-20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी हार इंग्लैंड के खिलाफ है, जब इंग्लिश टीम ने साल 2009 के विश्व कप में ओवल के मैदान पर पाक टीम को 48 रनों से हरा दिया था।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार:

वेस्ट इंडीज के खिलाफ 84 रन (मीरपुर, 2014)

भारत के खिलाफ 61 रन (कोलंबो आरपीएस, 2026)

इंग्लैंड के खिलाफ 48 रन (द ओवल, 2009)

इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को सिर्फ दूसरी सबसे बड़ी हार ही नहीं मिली बल्कि टीम ने टी-20 विश्व कप में अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी बना लिया है।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए न्यूनतम स्कोर:

82 बनाम वेस्ट इंडीज मीरपुर 2014,

113/7 बनाम भारत न्यूयॉर्क 2024,

114 बनाम भारत कोलंबो आरपीएस 2026,

123/7 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2012

इस मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंचने के लिए अगले मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने आज की जीत के साथ टी-20 विश्व कप में एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत हासिल करने का रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को 8 मुकाबलों में हराया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने बांग्लादेश को 6 बार हराया है। पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 6 बार हराया है। टॉप-5 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी हैं, जिन्होंने क्रमश: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को 6-6 बार हराया है।

टी20 विश्व कप में किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत:

8* भारत बनाम पाकिस्तान (एक सुपर ओवर जीत)

6 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश,

6 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश,

6 श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज,

6 वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।