India became team with the most knockout wins in ICC tournaments surpasses Australia ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा नॉकआउट मैच जीतने वाला देश बना भारत, ऑस्ट्रेलिया को किया पीछे, Cricket Hindi News - Hindustan

ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा नॉकआउट मैच जीतने वाला देश बना भारत, ऑस्ट्रेलिया को किया पीछे

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे अधिक नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने यह कारनामा विश्व क्रिकेट में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए किया है।

Fri, 6 March 2026 12:38 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा नॉकआउट मैच जीतने वाला देश बना भारत, ऑस्ट्रेलिया को किया पीछे

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे अधिक नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने यह कारनामा विश्व क्रिकेट में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए किया है। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टूर्नामेंट्स में 24वां नॉकआउट मुकाबला जीता और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ऑस्ट्रंलिया ने 23 नॉकआउट मुकाबले जीते थे और 13 में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने भी 23 ही नॉकआउट मैच जीते थे लेकिन उसे 14 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, इस वजह से टीम इंडिया लिस्ट में दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, अब 24 जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30000 दर्शकों को साइलेंट करने की चाहत अधूरी, फिर क्यों घमंड दिखा गए हैरी ब्रुक?
ये भी पढ़ें:भारत ने चौथी बार फाइनल में मारी एंट्री, T20 WC में पहली बार हुआ ऐसा

इस सूची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज़ तीसरे स्थान पर है। कैरिबियाई टीम भले ही इस बार सुपर-8 में ही बाहर हो गई है, लेकिन उसने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा है। हर युग में धुरंधरों और घातक गेंदबाजों से भरी वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक 15 बार आईसीसी टर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले जीते हैं, जबकि आठ बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सूची में श्रीलंका बारह जीत और 10 हार के साथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका के टीम ने भी लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राज किया है और अपनी मजबूती को साबित किया है। लिस्ट में पांचवे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने अब तक आईसीसी के 12 नॉकआउट मुकाबले जीते हैं जबकि 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 जीत और 18 हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम इस सूची में 6वें और 11 जीत, 16 हार के साथ पाकिस्तान की टीम 7वें स्थान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC में भारत का महारिकॉर्ड, नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा टोटल बनाकर रचा इतिहास

सबसे ज्यादा आईसीसी नॉकआउट मुकाबले जीतने वाली टीमें

भारत- 24 जीत, 14 हार

ऑस्ट्रेलिया- 23 जीत, 13 हार

वेस्टइंडीज- 15 जीत, 8 हार

श्रीलंका- 12 जीत, 10 हार

इंग्लैंड- 12 जीत, 17 हार

न्यूजीलैंड- 12 जीत, 18 हार

पाकिस्तान- 11 जीत, 16 हार

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 253 रन बनाए थे, जिसके जबाव में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी। जेकब बेथल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि भारत की ओर से संजू ने 89 रनों की यादगार पारी खेली और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।