India A vs Afghanistan A Tri Nation A Series Vaibhav Sooryavanshi Prabhsimran Ruturaj Tilak innings goes in Vain बिना पूरा ओवर खेले भारत से जीता अफगानिस्तान, वैभव सूर्यवंशी सहित इन खिलाड़ियों की मेहनत पर फिरा पानी, Cricket Hindi News - Hindustan

बिना पूरा ओवर खेले भारत से जीता अफगानिस्तान, वैभव सूर्यवंशी सहित इन खिलाड़ियों की मेहनत पर फिरा पानी

इंडिया ए को ट्राई सीरीज में अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए तिलक वर्मा, प्रभसिमरन और रुतुराज ने अर्धशतक लगाया। फगान टीम को डीएलएस पद्धति के तहत चार रन से विजेता घोषित किया गया।

Thu, 11 June 2026 07:54 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना पूरा ओवर खेले भारत से जीता अफगानिस्तान, वैभव सूर्यवंशी सहित इन खिलाड़ियों की मेहनत पर फिरा पानी

अफगानिस्तान ने गुरुवार को ट्राई सीरीज में इंडिया को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया। अनुभवहीन अफगानिस्तान की टीम ने सितारों से सजी भारत ए टीम को तीनों विभागों में पीछे छोड़ा। दाम्बुला में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से भी रन निकले। इंडिया ए ने कप्तान तिलक वर्मा, रूतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की बदौलत नौ विकेट पर 349 रन बनाये। बारिश के कारण मैच को 49 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि बार बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर मैच में मजबूत स्थिति में थी लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर अफगानिस्तान की टीम बिना पूरा मैच खेले विजेता घोषित हुई।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 350 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन पारी के शुरू होने से पहले बारिश की वजह से संशोधित लक्ष्य मिला। टीम को जीत के लिए 38 ओवर में 294 रन बनाने थे। अफगानिस्तान ने दमदार शुरुआत की। कप्तान इमरान और हसन इसाखिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। हसन इसाखिल 29 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। खालिद तनीवल सिर्फ 4 गेंद में दो रन ही बना पाए। बहीर शाह ( 52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25 . 5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया लेकिन बारिश के कारण फिर मैच शुरू नहीं हो सका। उस समय अफगानिस्तान डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य से चार रन आगे था। इसलिए अफगान टीम को डीएलएस पद्धति के तहत चार रन से विजेता घोषित किया गया। इमरान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रियान पराग के कंधे की हुई सर्जरी, लंबे समय के लिए रहेंगे क्रिकेट के मैदान से दूर

वैभव ने दिलाई दमदार शुरुआत

अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर में अहमदजई ने प्रियांश आर्य (आठ) रन को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया।

तीन खिलाड़ियों ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने प्रभसिमरन सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 जोड़े। 22वें ओवर में इमरान ने शतक की ओर बढ़ रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। 38वें ओवर में फरमानउल्लाह साफी ने अर्धशतक पूरा कर चुके ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बना लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 80 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (66) रन बनाये। इस ओवर की अगली गेंद पर फरमानउल्लाह ने आयुष बदोनी (शून्य) को भी आउट कर अफगानिस्तान ए को पांचवीं सफलता दिलाई।

सूर्यांश और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। 46वें ओवर में अहमदजई ने तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक वर्मा ने 73 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे (40) और अरशद खान (एक) को अहमदजई ने आउट किया। विप्रज निगम (आठ) को 49वें ओवर में फरमानउल्लाह ने आउट किया। भारत ए ने 49 ओवरों में नौ विकेट पर 349 रनों का स्कोर बनाया। अनुकूल रॉय (16) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई ने पांच विकेट लिये। फरमानउल्लाह सोफी को तीन विकेट मिले। इमरान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।