ind vs sa BCCI announces odi squad for south africa series kl rahul named captain shubman gill out केएल राहुल बने वनडे के कप्तान, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, Cricket Hindi News - Hindustan

केएल राहुल बने वनडे के कप्तान, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान हुआ। सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

Sun, 23 Nov 2025 05:58 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
केएल राहुल बने वनडे के कप्तान, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे। चोट के कारण नियमित कप्तान शुभमन गिल सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मैच 3 और 6 दिसंबर को रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। केएल राहुल ने 2022 और 2023 में 12 वनडे में भारतीय वनडे टीम का नेतृत्व किया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। जिसके बाद वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहे थे और अब शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह ली है, जिन्हें शायद इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज के लिए उप कप्तान होंगे। तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम में शामिल किया गया है, जबकि इस बार अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज नहीं हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।