IND vs NZ Highlights Varun Chakravarthy Records After Taking 5 Wicket Haul This Happened first time in Champions Trophy IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती ने पंजा खोलकर रचा धांसू कीर्तिमान, चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखा ये नजारा, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती ने पंजा खोलकर रचा धांसू कीर्तिमान, चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखा ये नजारा

  • वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पंजा खोलकर धांसू कीर्तिमान रचा। भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से रौंदा।

Sun, 2 March 2025 11:02 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती ने पंजा खोलकर रचा धांसू कीर्तिमान, चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखा ये नजारा

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने रविवार को अपने तीसरे और आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त दी। भारत ने दुबई में 249/4 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत की जीत में 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांज खोला। पेसर हर्षित राणा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए चक्रवर्ती ने 10 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने धांसू कीर्तिमान रचा है।

ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने चक्रवर्ती

चक्रवर्ती ने विल यंग (22), ग्लेन फिलिप्स (12), माइकल ब्रेसवेल (2), कप्तान मिचेल सैंटनर (28) और मैट हेनरी (2) को पवेलियन की राह दिखाई। चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू पर पांच या उससे ज्यादा विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कमाल सिर्फ जोश हेजलवुड और मोहम्मद शमी ने किया था। ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 52 रन खर्च करने के बाद 6 विकेट लिए थे। शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में डेब्यू करते हुए बांग्लादेश के सामने 53 रन देकर पांच शिकार किए थे। चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में फाइफर लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: कोहली 300वें वनडे में हुए फुस्स, फिलिप्स ने लपका हैरतअंगेज कैच

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

5/36 रविंद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल 2013

5/42 वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2025

5/53 मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई 2025

4/38 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, ढाका 1998

4/45 जहीर खान बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो, आरपीएस 2002

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का शेड्यूल कंफर्म, भारत की इस दिन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा बिन्नी का रिकॉर्ड

चक्रवर्ती ने अपने दूसरे वनडे में फाइफर लेने का कारनामा अंजाम दिया है। वह वनडे करियर में सबसे कम मैचों के अंदर ही पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर बिन्नी ने अपने करियर के तीसरे वनडे में चार रन देकर 6 विकेट झटके थे। उन्होंने साल 2014 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था। भारत ने 317/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद बांग्लादेश को 77 रनों से रौंदा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने NZ का किला भेदा, जानिए चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच की 5 बड़ी बातें

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखा ये नजारा

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में दो पांच विकेट हॉल लिए गए। वरुण के अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने ऐसा किया। उन्होंने दुबई में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी एक मैच में दो फाइफर लिए गए। इसके अलावा एक और नजारा देखने को मिला। दरअसल, भारतीय स्पिनरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट लिए। यह चैंपियंस ट्रॉफी में एक पारी में स्पिनरों द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। पाकिस्तानी स्पिनरों ने साल 2004 में एजबेस्टन में केन्या के खिलाफ आठ विकेट लिए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।