ind vs nz abhishek sharma virat kohli Rohit shrama Indian batters with the highest strike rate as openers बतौर ओपनर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बैटर, अभिषेक शर्मा के साथ लिस्ट में कोहली भी, Cricket Hindi News - Hindustan

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बैटर, अभिषेक शर्मा के साथ लिस्ट में कोहली भी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। इस लिस्ट में उनके साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल आदि खिलाड़ी मौजूद हैं।

Sun, 1 Feb 2026 02:16 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बैटर, अभिषेक शर्मा के साथ लिस्ट में कोहली भी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ टॉप पर हैं। अभिषेक शर्मा ने अपने करियर में अब तक सलामी बल्लेबाज के रूप में ही बैटिंग की है और उन्होंने 197 की स्ट्राइक रेट के साथ 1273 रन बनाए हैं। बतौर ओपनर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। भले ही इन दिनों संजू का बल्ला खामोश हो, लेकिन उन्होंने बतौर ओपनर भारत के लिए 173.8 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है और 605 रन बनाए हैं। लंबे समय से भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे यशस्वी जायसवाल इस सूची में 164.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 723 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

इस सूची में चौथे स्थान पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली ने बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के लिए 551 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.2 का रहा है। खास बात यह है कि इस सूची में रोहित शर्मा के सर्वाधिक रन हैं लेकिन स्ट्राइक उनका विराट कोहली की तुलना में भी कम है। रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए कुल 3750 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143 का रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़ 140 की स्ट्राइक रेट के साथ इस सूची में 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर इस फॉर्मेट में 500 रन बनाए हैं। शुभमन गिल और केएल राहुल का नाम भी है। हालांकि, इन बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट 140 के नीचे हैं जो टी-20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। शुभमन गिल ने बतौर सलामी बल्लेबाज 138.5 की स्ट्राइक रेट के साथ 869 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल ने भारतीय टीम के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 1826 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.9 का रहा है।

सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत के लिए सर्वोच्च T20I स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 500 रन):

197 - अभिषेक शर्मा (1273 रन)

173.8 - संजू सैमसन (605 रन)

164.3 - यशस्वी जयसवाल (723 रन)

144.2 - विराट कोहली (551 रन)

143- रोहित शर्मा (3750 रन)

140- ऋतुराज गायकवाड़ (500 रन)

138.5 -शुभमन गिल (869 रन)

136.9 - केएल राहुल (1826 रन)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।