ind vs nam t20 world cup 2026 Top 5 teams that have scored 200 plus most number of times in T20Is know where is India T-20I में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर?, Cricket Hindi News - Hindustan

T-20I में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में भारतीय टीम का एकछत्र राज है और भारत ने इसे और मजबूत कर लिया है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने अब तक कुल 47 बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है।

Thu, 12 Feb 2026 09:09 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
T-20I में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, जानिए भारत कितने नंबर पर?

गुरुवार (12 फरवरी) को भारत और नामीबिया के बीच विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं और नामीबिया की टीम के सामने 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में भारतीय टीम का एकछत्र राज है और भारत ने इसे और मजबूत कर लिया है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने अब तक कुल 47 बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है, क्योंकि ऐसा दुनिया की कोई अन्य टीम आज तक नहीं कर सकी है।

भारत के बाद सबसे ज्यादा बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। हालांकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों में धरती आसमान का फांसला है और इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम कितनी मजबूत है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां भारत ने 47 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है, वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा 29 बार किया है और भारत से बहुत पीछे है।

सूची में तीसरे नंबर पर 28 बार 200 का स्कोर खड़ा करने के साथ न्यूजीलैंड है। वह दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ 1 स्कोर और पीछे है। विश्व क्रिकेट में राज करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा 25 बार किया है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने भी 25 बार ही 200 से अधिक का स्कोर बनाया है।

टी-20I में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें

भारत - 47 बार

दक्षिण अफ्रीका- 29 बार

न्यूजीलैंड- 28 बार

ऑस्ट्रेलिया- 25 बार

वेस्टइंडीज-25 बार

बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमों में से कुछ ने विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। इसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं। हालांकि, भारत ने दो बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में वहीं 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार। वेस्टइंडीज ने भी दो बार 2012 और 2016 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया भी इस टूर्नामेंट में 1 बार चैंपियन बनी है। 2026 विश्व कप में कौन चैंपियन होगा यह आने वाला वक्त बताएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।