IML T20 2025 final today old memories will be refreshed Brian Lara will face Sachin Tendulkar India vs West Indies IML T20 2025 का फाइनल आज, पुरानी यादें होंगी ताजा; सचिन तेंदुलकर के सामने होंगे ब्रायन लारा, Cricket Hindi News - Hindustan

IML T20 2025 का फाइनल आज, पुरानी यादें होंगी ताजा; सचिन तेंदुलकर के सामने होंगे ब्रायन लारा

  • क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों-सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा आज आमने-सामने होंगे। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 का फाइनल इंडिया और वेस्टइंडीज के दिग्गजों के बीच खेला जाएगा।

Sun, 16 March 2025 09:40 AMVikash Gaur वार्ता, नई दिल्ली
share
IML T20 2025 का फाइनल आज, पुरानी यादें होंगी ताजा; सचिन तेंदुलकर के सामने होंगे ब्रायन लारा

क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों का आज आमना-सामना होगा। एक तरफ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और दूसरी ओर उनके समय के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा होंगे। इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी में रविवार को रायपुर के एसवीएनएस स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) टी20 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच है। इस रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है और दोनों टीमें खिताब के लिए लड़ाई लड़ती नजर आएंगी।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार टीमों में से एक इंडिया मास्टर्स ने आईएमएल में लगभग बेदाग प्रदर्शन किया। साथ ही इस टीम ने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के हाथों मिली एकमात्र हार का बदला भी चुकता किया और गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में शेन वॉटसन की टीम को हराकर फाइनल में पहुंचे। घरेलू टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ चार रन की जीत से की। उसके बाद इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। फिर इंडिया मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए कप्तान वाली पाकिस्तान की टीम 91 रन पर ढेर, 8 बैटर नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने चौथे मैच में उनकी जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। सचिन तेंदुलकर की टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर अपनी लय फिर से हासिल की और ग्रुप स्टेज पर आईएमएल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। फिर उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ लगातार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, वे श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स से लगातार हार के साथ लड़खड़ा गए। फिर अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स पर मिली 29 रन की महत्वपूर्ण जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में इस टीम ने श्रीलंका मास्टर्स को छह रन से हराकर फाइनल में कदम रखा।

दोनों टीमें पहले आईएमएल 2025 के बहुप्रतीक्षित फाइनल की तैयारी कर रही हैं, ऐसे में प्रशंसक तेंदुलकर और लारा के बीच पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए उत्सुक हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता ग्रुप चरण के दौरान तेंदुलकर के आराम करने के कारण मैदान पर नहीं दिख पायी थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।