i just coloured my beard two days ago virat kohli opens up on test retirement decision for first time मैंने दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी थी...टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार फैसले पर बोले विराट कोहली, Cricket Hindi News - Hindustan

मैंने दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी थी...टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार फैसले पर बोले विराट कोहली

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 2 महीने बाद अपने फैसले पर पहली बार कुछ कहा है। लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे कहा गया कि हर कोई मैदान में आपको मिस कर रहा है तब कोहली ने सीधे-सीधे कुछ कहने के बजाय अपनी रंगी हुई दाढ़ियों का जिक्र किया।

Wed, 9 July 2025 10:26 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मैंने दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी थी...टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार फैसले पर बोले विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के करीब 2 महीने बाद विराट कोहली ने अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 8 जुलाई 2025 को लंदन में युवराज सिंह की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पहली बार अपने संन्यास के फैसले के बारे में कुछ कहा है। यू वी कैन फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने के लिए हुए कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल थीं।

पूरी भारतीय क्रिकेट टीम, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, रवि शास्त्री, विराट कोहली, केविन पीटरसन जैसे दिग्गज जुटे थे। तभी एंकर गौरव कपूर विराट कोहली से वो सवाल पूछ लिया जो हर क्रिकेट फैंस के दिल-दिमाग में है। किंग कोहली ने सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन अपनी रंगी दाढ़ी का संदर्भ देकर इशारा किया कि बढ़ती उम्र की वजह से ही उन्होंने संन्यास का मुश्किल फैसला लिया।

युवराज सिंह, रवि शास्त्री, केविन पीटरसन, क्रिस गेल और डारेन गाफ मंच पर मौजूद थे और एंकर गौरव कपूर उनसे बातचीत कर रहे थे। तभी उन्होंने विराट कोहली से गुजारिश की कि वह भी स्टेज पर आएं। आखिरकार किंग कोहली मंच पर पहुंचे। इस दौरान गौरव कपूर ने कहा कि हर कोई फील्ड में आपको मिस कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निडरता से…भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन; इन 3 को दिया क्रेडिट
ये भी पढ़ें:कोहली ने क्यों की टेनिस प्लेयर की IND-PAK मैच से तुलना? जोकोविच पर कही बड़ी बात

इस पर विराट कोहली ने कहा, 'मैंने सिर्फ 2 दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी थी। आप जानते हैं कि ये ऐसा वक्त है कि आप हर 4 दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं।'

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके चौंका दिया था। उन्होंने एक लंबे-चौड़े इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो उनके नाम 123 मैच में 9230 रन हैं। उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 7 बार दोहरा शतक जड़ा। वह टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।