Harmanpreet Kaur Makes History Becomes Most Capped Player in Womens International Cricket भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनीं, Cricket Hindi News - Hindustan

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।

Fri, 20 Feb 2026 06:35 PMHimanshu Singh वार्ता
share
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनीं

भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में खेलने के साथ ही सबसे अधिक मैच खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर बन गईं। हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को भारत के लिए सभी प्रारुपों में अपना 356वां मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की महान सूजी बेट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कौर ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद से छह टेस्ट मैच, 161 एकदिवसीय और 189 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं। आईसीसी के अनुसार, वह भारत में महिला क्रिकेट क्रांति का एक बड़ा हिस्सा रही हैं और पिछले साल उन्होंने टीम को पहली बार विश्व चैंपियनशिप जिताई।

मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “हरमन भारत के लिए एक खास खिलाड़ी रही हैं। मैं उन्हें खेल के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनने की बड़ी कामयाबी के लिए बधाई देना चाहता हूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'उस्मान का बॉलिंग एक्शन अनोखा, मगर पाकिस्तान से मिलनी वाली चुनौती के लिए तैयार'

बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली कौर ने 140 एकदिवसीय पारियों में 37.05 की औसत से 4409 रन बनाए हैं, टेस्ट में 200 रन और टी-20 में 3820 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए आठ शतक और 38 अर्धशतक बनाए हैं। कौर ने अपनी इस उपलब्धि को लेकर कहा, "यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी और जितना हो सके उतना खेलती रहूंगी।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।