भारत के स्पिनरों से दक्षिण अफ्रीका को नहीं है कोई खतरा, नील मैकेंजी ने मैच से पहले बताई SA की स्ट्रंथ
पूर्व क्रिकेटर मैकेंजी का मानना है कि भारत के स्पिन विभाग में भले ही ज्यादा विविधता हो, लेकिन यह दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई बहुत बड़ा खतरा या निर्णायक फायदा नहीं बनेगा।

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने चारों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है, जहां उसका पहला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। इस मुकाबले को लेकर काफी चर्चा है। वहींदक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी का मानना है कि भारत का मजबूत स्पिन अटैक दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं बनेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी भिड़ चुकी हैं, जहां भारत ने अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का 43वां मुकाबला खेला जाएगा। भारत और अफ्रीका ने अब तक टूर्नामेंट में अजेय प्रदर्शन किया है।
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मैकेंजी ने इस बात पर जोर दिया कि भले ही भारत के पास स्पिन विभाग में अधिक विविधता हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनको बढ़त हासिल हो जाएगी। नील मैकेंजी ने कहा, ''जहां भारत दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा आगे है, वह यह है कि उनके पास स्पिन विभाग में बहुत अधिक विविधता है। लेकिन मैं इसे बहुत बड़ा (अंतर) नहीं मानता। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही सकारात्मक बात है क्योंकि आपके पास सभी प्रकार की विविधताएं मौजूद हैं, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आप उनका उपयोग कैसे करते हैं।" भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जारी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक 9 विकेट चटकाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
भारत की स्पिन अटैक में वरुण चक्रवर्ती (टी20 में नंबर 1 गेंदबाज), कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी वैरिएशन की वजह से जाने जाते हैं। मैकेंजी ने भारत की बाएं हाथ के बल्लेबाजों वाली लाइन-अप के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की रणनीति पर बात करते हुए कहा, "मार्करम उपयोगी ऑफ-स्पिनर से कहीं ज्यादा हैं। साथ ही, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ आपके पास लुंगी एनगिडी हैं, जो शुरुआत के एक या दो ओवर, फिर बीच के ओवरों में और अंत (डेथ ओवरों) में गेंदबाजी कर सकते हैं। और उनकी पसंदीदा गेंद विकेट में स्लो बॉल है। तो वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इसलिए उनके पास बहुत सारे टूल्स हैं जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।"





साइन इन