England lost but Jacob Bethell made history 22-year-old player raised heartbeat of 1.4 billion Indians in T20 World Cup हार गया इंग्लैंड, मगर इतिहास रच गए जैकब बेथल! 22 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी थी 140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें, Cricket Hindi News - Hindustan

हार गया इंग्लैंड, मगर इतिहास रच गए जैकब बेथल! 22 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी थी 140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें

जैकब बेथल ने एक समय पर 140 करोड़ भारतीयों की धड़कने बढ़ा दी थी, जब 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ वह इतिहास रचने में कामयाब रहे।

Fri, 6 March 2026 01:44 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हार गया इंग्लैंड, मगर इतिहास रच गए जैकब बेथल! 22 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी थी 140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें

इंग्लैंड के 22 साल के जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एक ऐसी पारी खेल दी है, जिसे काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड ‘महामुकाबले’ में जैकब बेथल ने 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तूफानी शतक जड़ा। एक समय पर इस 22 साल के खिलाड़ी ने 140 करोड़ भारतीयों की धड़कने बढ़ा रखी थी, मगर वह इंग्लैंड को फिनिशिंग लाइन पार नहीं करा सके और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 रनों से इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया। हालांकि जैकब बेथल अपनी इस शतकीय पारी के साथ इतिहास रच गए। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया।

जैकब बेथल भारत के खिलाफ उस समय बल्लेबाजी करने आए जब पारवप्ले में 38 के स्कोर पर इंग्लैंड ने दूसरा विकेट खोया था। 254 के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने के दबाव में इंग्लैंड बैक टू बैक विकेट खो रहा था। एक समय ऐसा था जब 8वें ओवर में टीम ने 95 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे, तब बेथल ने विल जैक्स के साथ 78 रनों की तूफानी साझेदारी कर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई।

22 साल के बेथल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में मात्र 48 गेंदों पर 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 105 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि वह अंतिम ओवर में रन आउट हो गए।

जैकब बेथल इन 105 रनों के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के फिन एलन ने शतक जड़ इतिहास रचा था। वह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अगले ही दिन बेथल ने उनसे 5 रन अधिक बनाकर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज़्यादा इंडिविजुअल स्कोर

105 - जैकब बेथेल बनाम IND, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2026

100* - फिन एलन बनाम SA, कोलकाता ईडन गार्डन्स, 2026 SF

96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम WI, द ओवल, 2009 SF

89* - विराट कोहली बनाम WI, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2016 SF

89 - संजू सैमसन बनाम ENG, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2026

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।