Dinesh Karthik becomes mentor and batting coach of London Spirit team in The Hundred दिनेश कार्तिक ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट टीम के मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बने, Cricket Hindi News - Hindustan

दिनेश कार्तिक ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट टीम के मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बने

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट का मेंटॉर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की है। दिनेश कार्तिक लंदन स्पिरिट में अपनी इस भूमिका से काफी उत्साहित हैं।

Wed, 10 Dec 2025 04:12 PMChandra Prakash Pandey
share
दिनेश कार्तिक ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट टीम के मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बने

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट का मेंटॉर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की है।

कार्तिक पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग से इतर सहयोगी स्टाफ की भूमिका निभाएंगे। वह आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ इसी भूमिका में काम करते हैं।

'कार्तिक का ज्ञान और अनुभव अमूल्य साबित होगा'

लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने एक बयान में कहा, ‘डीके (दिनेश कार्तिक) का लंदन स्पिरिट में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। उन्हें क्रिकेट का बहुत अच्छा ज्ञान है और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए अमूल्य साबित होगा।’

कई लीग में बतौर खिलाड़ी भी खेलते हैं दिनेश कार्तिक

कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त कर दिया था, लेकिन वे अन्य लीग में खेलते हैं। 40 वर्षीय कार्तिक वर्तमान में यूएई की आईएलटी20 लीग में शारजाह वॉरियर्स की टीम में शामिल हैं। वह एसए20 के पिछले यत्र में पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेले थे।

लंदन स्पिरिट से जुड़ने पर उत्साहित हैं डीके

कार्तिक ने कहा, ‘लंदन स्पिरिट से जुड़ने का यह कितना शानदार समय है। मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं। लॉर्ड्स में काम करते हुए गर्मियां बिताना सचमुच सपना सच होने जैसा है।’

उन्होंने कहा, ‘यह वही मैदान है जहां मैंने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। लॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं अगले साल कुछ असाधारण क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।’

कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।