DC vs MI Rohit Sharma Becomes the first Indian Player to Smash 50 Sixes against an Opponent in IPL Surpasses MS Dhoni रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ 50 छक्के जड़कर रचा इतिहास, एमएस धोनी छूट गए पीछे; IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ 50 छक्के जड़कर रचा इतिहास, एमएस धोनी छूट गए पीछे; IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

  • रोहित शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 50 छक्के कंप्लीट कर लिए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने इतिहास रच डाला है।

Sun, 13 April 2025 09:52 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ 50 छक्के जड़कर रचा इतिहास, एमएस धोनी छूट गए पीछे; IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में बड़ी पारी खेलने को तरस गए हैं। वह रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ भी कोई खास धमाल नहीं मचा सके। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल हैं। उन्हें युवा स्पिनर विप्रज निगम ने पांचवें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, एमआई के पूर्व कप्तान रोहित ने अपनी छोटी पारी के दौरान एक खास कारनामा अंजाम दिया और इतिहास रच डाला। वह डीसी के खिलाफ कुल 50 छक्के जड़ चुके हैं।

दरअसल, 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध अब तक 49 सिक्स उड़ाए हैं। वहीं, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने 43 सिक्स मारे हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 43 छक्के ठोकने का कमाल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब जो करना था…रोहित शर्मा फिर फंसे मुश्किल में! जहीर खान के साथ चैट हुई लीक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजत RCB में क्या बदलाव लाए? गावस्कर कह गए बड़ी बात, रोहित ने फिर दिया ये ‘दुख’

मैच की बात करें तो मुंबई ने दिल्ली के सामने निर्धारित 20 ओवर में 205/5 का स्कोर खड़ा किया। रोहित और रियान रिकेलटन के (25 गेंदों में 41, पांच चौके, दो सिक्स) ने पहले विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित मौजूदा सीजन में पांच मैचों में 56 रन ही जोड़ सके हैं। रोहित के पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव (28 गेंदों में 40, पांच चौके, दो सिक्स) ने अच्छी पारी खेली। बीच के ओवरों में विकेट गिरने से लग रहा था कि मुंबई 200 रन तक नहीं पहुंच सकेगी लेकिन तिलक वर्मा (33 गेंदों में 59, छह चौके, तीन सिक्स) और नमन धीर (17 गेंद में नाबाद 38, तीन चौके, दो सिक्स) ने 62 रन की साझेदारी करके विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।