CSK vs DC Should retire Now MS Dhoni trolled brutally after Chennai Super Kings Lost to Delhi Capitals in IPL 2025 इससे अच्छा तो रिटायर हो जाओ…धोनी पर क्यों भड़के फैंस? CSK को 15 साल बाद मिली ये शर्मिंदिगी, Cricket Hindi News - Hindustan

इससे अच्छा तो रिटायर हो जाओ…धोनी पर क्यों भड़के फैंस? CSK को 15 साल बाद मिली ये शर्मिंदिगी

  • एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ कोई खास धमाल नहीं मचा सके। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 25 रनों से हराया। 43 वर्षीय धोनी को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

Sat, 5 April 2025 08:13 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
इससे अच्छा तो रिटायर हो जाओ…धोनी पर क्यों भड़के फैंस? CSK को 15 साल बाद मिली ये शर्मिंदिगी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी शनिवार को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ कोई खास धमाल नहीं मचा सके। उन्होंने सातवें नंबर पर उतरने के बाद 26 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल है। सीएसके ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 184 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रनों पर पांच गंवा दिए थे। ऐसे में धोनी 11वें ओवर में बैंटिंग के लिए आए। धोनी से फैंस को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन वह रंग में नजर नहीं आए। उन्होंने विजय शंकर (54 गेंदों में नाबाद 69, पांच चौके, एक छक्का) के संग छठे विकेट के लिए 84 रनों की अटूट साझेदारी की। दिल्ली ने सीएसक को 25 रनों से शिकस्त दी।

डीसी ने 15 साल बाद चेपॉक स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल की है। सीएसके द्वारा इस शर्मिंदगी का सामना करने पर अनके फैंस भड़के हुए हैं। 43 वर्षीय धोनी को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ''धोनी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। उन्हें खेलते हुए काफी समय हो गया है। नए खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए।'' दूसरे ने कहा, ''मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि धोनी के लिए आईपीएल से सम्मानपूर्वक संन्यास लेने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।'' अन्य ने लिखा, ''धोनी का स्कोर देखो। इस तरह टुक-टुक खेलने से अच्छा तो रिटायर होना ही बेहतर है।'' बता दें कि धोनी के माता-पिता भी पहली बार स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: चेपॉक में दोस्ती का दिलकश नजारा, धोनी ने हाथ बढ़ाया और कोहली ने गले लगाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फाफ डुप्लेसी CSK vs DC मैच में क्यों नहीं खेले? कप्तान अक्षर ने दिया बड़ा अपडेट

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही हैं। शनिवार को जब धोनी के माता-पिता स्टेडियम आए तो इस तरह की अटकलों का बाजार फिर गर्म हो गया। हालांकि, धोनी ने मैच के बाद भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा। हाल ही में धोनी का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ नौवें नंबर पर उतरना फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। आरसीबी ने 17 सालों के बाद चेपॉक में विजयी परचम फहराया था। पांच बार की चैंपियन सीएसके मौजूदा सीजन में लगातार तीन मैचों में हार का मुंह देख चुकी है। ऋतुराज गायकावड़ के नेतृत्व वाली सीएसके को एकमात्र जीत मुंबई इंडियंस के विरुद्ध नसीब हुई। दूसरी ओर, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।