cheteshwar pujara raises biggest questions ahead of Boxing Day Test match at the MCG concern about bowling unit बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा को सता रहा इस बात का डर, गेंदबाजी यूनिट पर उठाए सवाल, Cricket Hindi News - Hindustan

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा को सता रहा इस बात का डर, गेंदबाजी यूनिट पर उठाए सवाल

  • चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि चौथे टेस्ट से पहले भारतीय गेंदबाजी यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने कहा है कि टॉप ऑर्डर को छो़ड़ दें तो बैटिंग में थोड़ा सुधार हुआ है।

Sun, 22 Dec 2024 03:19 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा को सता रहा इस बात का डर, गेंदबाजी यूनिट पर उठाए सवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अगले सप्ताह से मेलबर्न में खेला जाएगा। भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच गई है और बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए जमकर तैयारी कर रही है। इस बीच भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय गेंदबाजी यूनिट को लेकर चिंता जाहिर की है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त बना लेगी, जिसके कारण सीरीज के लिहाज से ये मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

भारत ने पर्थ टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में भारत को हराकर सीरीज में वापसी की। ब्रिसबेन में खेला गया तीसरा मैच बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। हालांकि इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला था। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पुजारा ने भारतीय गेंदबाजी यूनिट की गहराई पर चिंता जताई है। जसप्रीत बुमराह ही एकमात्र गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया है। जब वह गेंदबाजी के लिए आए हैं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हलचल पैदा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद मोदी ने अश्विन को दी बधाई, सराहते हुए कहा- कैरम से सबको बोल्ड कर दिया

चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ''मेरा सबसे बड़ा सवाल और थोड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि भारतीय गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। बल्लेबाजी में सुधार हुआ है। टॉप-5 ने अच्छा नहीं किया है लेकिन मीडिल ऑर्डर और लोअर ने अच्छा किया है। रविंद्र जडेजा और नीतीश और पुछल्ले खिलाड़ियों (बुमराह) और आकाशदीप ने बल्ले से योगदान दिया है।गेंदबाजी में कहीं न कहीं कमजोरी है। इसलिए आप किस टीम के साथ खेलेंगे, यही सबसे बड़ा सवाल है।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।