BCCI Announces Four Squads Shreyas Iyer Named Captain for Asian Games Vaibhav Sooryavanshi Gets Call Up suryakumar yadav BCCI ने 4 टीमों का किया ऐलान, एशियन गेम्स के लिए श्रेयस को कमान; वैभव सूर्यवंशी की भी हुई एंट्री, Cricket Hindi News - Hindustan

BCCI ने 4 टीमों का किया ऐलान, एशियन गेम्स के लिए श्रेयस को कमान; वैभव सूर्यवंशी की भी हुई एंट्री

बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं, जबकि तिलक को एशियन गेम्स के लिए उपकप्तान बनाया गया है।

Sat, 6 June 2026 01:25 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
BCCI ने 4 टीमों का किया ऐलान, एशियन गेम्स के लिए श्रेयस को कमान; वैभव सूर्यवंशी की भी हुई एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के पद से हटा दिया है। टीम में भी उनको जगह नहीं मिली है। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम का नेतृत्व भी श्रेयस करेंगे, जबकि इस टीम में विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

श्रेयस होंगे टी20 के नए कप्तान

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने शनिवार को भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान की घोषणा की। श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। सूर्या को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जुलाई 2024 में टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी, जिसके बाद से उनकी कप्तानी में टीम ने एशिया कप और टी20 विश्व कप 2026 जीता। हालांकि सूर्यकुमार यादव का बैटिंग फॉर्म बेहद खराब रहा है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम से हाथ धोना पड़ा है।

एशियाई खेल के लिए भी टीम का ऐलान

श्रेयस अय्यर को एशियन गेम्स के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। तिलक वर्मा टीम के उपकप्तान होंगे। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों की श्रृंखला से आराम दिया गया है। इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में समाप्त आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर बने भारतीय T20I टीम के 15वें कप्तान, वैभव सूर्यवंशी का भी हुआ चयन

एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद। सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

इंडिया ए टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, आयुष पांडे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, औकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), अमन मोखड़े, शेख रशीद, जीशान अंसारी

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।