Bangladesh sports advisor to meet national cricketers amid BCB gets T20 World Cup 2026 deadline from ICC बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे खेल सलाहकार, T20 वर्ल्ड कप पर लेना है अंतिम फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे खेल सलाहकार, T20 वर्ल्ड कप पर लेना है अंतिम फैसला

आईसीसी ने बुधवार 21 जनवरी को साफ कर दिया है कि मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में अब अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं होगा। जाहिर है कि अब बांग्लादेश की टीम को या तो भारत में आकर टी20 विश्व कप खेलना होगा।

Thu, 22 Jan 2026 08:41 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे खेल सलाहकार, T20 वर्ल्ड कप पर लेना है अंतिम फैसला

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार 21 जनवरी को साफ कर दिया है कि मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में अब अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं होगा। जाहिर है कि अब बांग्लादेश की टीम को या तो भारत में आकर टी20 विश्व कप खेलना होगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। बांग्लादेश के पास सिर्फ आज यानी 22 जनवरी तक की मोहलत है। ऐसे में बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने खिलाड़ियों के साथ एक मीटिंग करने का फैसला किया है, जिसमें फैसला लिया जाएगा कि बांग्लादेश की टीम भारत आएगी या नहीं।

बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल आज यानी गुरुवार 22 जनवरी को बांग्लादेश की टीम के क्रिकेटरों के साथ बैठकर उन्हें वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हिस्सा लेने के मौजूदा हालात के बारे में बताएंगे। क्रिकबज को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के एक सूत्र ने ये जानकारी दी है। वे इस मीटिंग में क्रिकेटरों की राय भी सुनना पसंद करेंगे, क्योंकि बांग्लादेश की टी20 विश्व कप की टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने अपने बयान से हलचल मचा दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के हिस्सा लेने को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के दौरान उनसे कोई बात नहीं की गई थी।

बांग्लादेश की टीम के सभी खिलाड़ियों को मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3 बजे होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में होगी। इस मीटिंग का साफ उद्देश्य है कि सरकार खिलाड़ियों को आने वाले T20 वर्ल्ड कप में नेशनल टीम के हिस्सा लेने के बारे में उनकी स्थिति के बारे में बताना चाहती है, क्योंकि ICC ने बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की BCB की रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया है और अब अंतिम फैसला लेने के लिए बांग्लादेश के पास बहुत ज्यादा समय बाकी नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को निर्देश दिया था कि वे बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें, जिन्हें 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश सरकार को बुरा लगा। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फैसला किया। यहां तक कि अपने यहां आईपीएल भी बैन कर दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।