भारत के साथ खेलो मैच, पाकिस्तान से बांग्लादेश ने की गुजारिश; नकवी ने लगाई यू-टर्न की फील्डिंग
बांग्लादेश ने पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मैच खेलने की गुजारिश की है। पाकिस्तान क्रिके बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने यू-टर्न की फील्डिंग लगाई है।

बांग्लादेश क्रिेकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लाहौर में पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करके स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।
'बांग्लादेश के साथ खड़े होने के लिए...'
इस्लाम ने एक बयान में कहा, ''इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के लिए हम पाकिस्तान के शुक्रगुजार हैं। यह भाईचारा बना रहे।'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले।'' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख नकवी ने सोमवार को कहा कि इस पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नकवी से इस्लाम से अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से औपचारिक अपील करे।
शरीफ को कुमारा का फोन आया
सूत्र ने कहा, ''नकवी ने बुलबुल से संपर्क करके उनसे अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील करे क्योंकि इस विवाद को खत्म करने का यही सम्मानजनक तरीका है।'' पाकिस्तान में मीडिया रपटों में कहा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया है जिन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया है। जियो न्यूज ने कहा कि शरीफ ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी।
नकवी ने बातचीत को स्वीकार किया
वहीं, अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार करते हुए लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में मोहसिन नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार नकवी इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी शाहबाज शरीफ को देंगे और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध के बाद उनसे बहिष्कार का फैसला वापिस लेने की गुजारिश करेंगे।





साइन इन