पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती, ODI में 114 पर लुढ़की पूरी टीम; BAN ने मात्र इतनी गेंदों में चेज किया
BAN vs PAK Highlights 1st ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए मात्र 114 पर ढेर हुआ था।

BAN vs PAK Highlights 1st ODI: बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती की। पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए मात्र 114 के स्कोर पर ढेर हो गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाईएस्ट स्कोरर साहिबजादा फरहान, सलमान आगा और मोहम्मद रिजावान जैसे बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर तक नहीं टिक पाई। बांग्लादेश ने 8 विकेट रहते इस टारगेट को चेज कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने सधी हुई शुरुआत दी थी। 10 ओवर में दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े थे।
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही साहिबजादा फरहान 27 के निजी स्कोर पर आउट हुए तो मानों पूरी टीम ताश को पत्तों की तरह ढह गई। 17.5 ओवर में 69 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन में थी।
8वें नंबर पर आए फहीम अशरफ ने 37 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को 100 के पार पहुंचाया, अगर फहीम अशरफ सस्ते में आउट हो जाते तो पाकिस्तान 100 का आंकड़ा तक नहीं छू पाता।
पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरे 50 ओवर तक नहीं टिक पाए और पूरी टीम 114 के स्कोर पर 30.4 ओवर में ही ढेर हो गई। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने पंजा खोला और 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज को 3 सफलताएं मिली।
115 रनों के टारगेट का पीछा मेजबान बांग्लादेश ने महज 91 गेंदों पर ही कर डाला। बांग्लादेश ने 209 गेंदें और 8 विकेट रहते पाकिस्तान को धूल चटाई।
बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली।
नाहिद राणा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान दूसरा वनडे 13 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश की नजर पाकिस्तान पर अजेय बढ़त बनाने पर होगी, वहीं पाकिस्तान सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा।





साइन इन