अभिषेक शर्मा vs सैम अयूब: टी20 टूर्नामेंट में कौन किससे बेहतर? आंकड़े हैरान कर देंगे
Abhishek Sharma vs Sam Ayub: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की तुलना अकसर भारत के अभिषेक शर्मा से होती है, मगर जब बात टी20 टूर्नामेंट की आती है तो आंकड़ों में जमीन आसमान का अंतर है।

Abhishek Sharma vs Sam Ayub: टी20 क्रिकेट में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है। ऐसे में खिलाड़ियों की एक दूसरे से तुलना आम बात है। पाकिस्तान के ‘क्रिकेट पंडित’ अकसर अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की तुलना टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से करते नजर आते हैं। सैम अयूब टी20 क्रिकेट में काफी आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आते हैं, मगर जब बात टी20 टूर्नामेंट्स की आती है तो उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक नजर आता है। ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा और सैम अयूब के टी20 टूर्नामेंट के आंकड़ों की तुलना करें तो जमीन आसमान का अंतर नजर आता है।
अभिषेक शर्मा vs सैम अयूब T20I रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा के अगर टी20 आंकड़ों की बात करें तो अभी तक खेली 41 पारियों में उन्होंने 33.64 की औसत और 191.25 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 1312 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं।
वहीं सैम अयूब 63 टी20 पारियों में 21.51 की औसत और 136.18 के स्ट्राइक रेट के साथ 1291 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े, मगर कभी शतक नहीं जड़ पाए।
अभिषेक शर्मा vs सैम अयूब टी20 टूर्नामेंट रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टी20 टूर्नामेंट में अभी तक 11 पारियां खेल चुके हैं, जिसमें 29.9 की औसत और 185.87 के स्ट्राइक रेट के साथ 329 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, वह चार में से तीन पारियों में 0 पर आउट हुए हैं।
वहीं सैम अयूब का टी20 टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक है। 14 पारियों में उनका औसत 10 का भी नहीं है। सैम अयूब ने टी20 टूर्नामेंट में मात्र 9.28 की औसत के साथ 130 ही रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी नहीं है। सैम अयूब का टी20 टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर 24 का है।





साइन इन