वर्ल्ड नंबर-1 अभिषेक शर्मा का सुपर फ्लॉप शो, पिछले 7 मैचों में 5 बार जीरो पर हुए आउट
अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने के अनचाहे रिकॉर्ड में आशीष नेहरा की बराबरी कर ली है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पिछली सात पारियों में 5 बार खाता नहीं खोल सके हैं।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नीदरलैंड के खिलाफ भी बल्ला नहीं चला। टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप में अभी तक खाता नहीं खुला है। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज होने के बावजूद अभिषेक शर्मा के इस तरह के प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। अभिषेक शर्मा के पिछले कुछ 7 मैच बेहद खराब रहे हैं और इस दौरान वह 5 बार खाता नहीं खोल सके हैं।
टी20 विश्व कप में बतौर भारतीय बल्लेबाज उन्होंने आशीष नेहरा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ी 3-3 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाज के अलावा बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शिवम दुबे, गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा विराट कोहली और अक्षर पटेल का नाम शामिल है। ओपनर अभिषेक शर्मा खराब प्रदर्शन के बावजूद आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखी है।अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी प्रतियोगिता में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में बतौर सलामी बल्लेबाज एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। अभिषेक शर्मा 2026 में 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं अगर वह एक बार और शून्य पर आउट होते हैं तो वह पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साइम आयूब के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।





साइन इन