Abhishek Sharma became fourth Indian batsman who dismissed for 0 most times in T20Is rohit sharma virat kohli टी-20I में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, उनसे ऊपर ये 3 नाम, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20I में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, उनसे ऊपर ये 3 नाम

अभिषेक शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे इस फॉर्मेट में 6 बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और विराट कोहली का नाम लिस्ट में है।

Wed, 18 Feb 2026 09:17 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20I में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बैटर बने अभिषेक शर्मा, उनसे ऊपर ये 3 नाम

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुल रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक बार फिर वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं और खाता तक नहीं खोल सके हैं। यानी लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बना लिया है। अभिषेक शर्मा अब टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बैटर बन गए हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ एक और डक के बाद अभिषेक के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर रोहित शर्मा, विराट कोहली और संजू सैमसन के नाम है। अभिषेक शर्मा अब तक टी-20I में 6 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक ने अब तक कुल 40 टी-20I पारियां खेली हैं और 6 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं। उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो 117 पारियों में 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर संजू सैमसन का नाम है। सैमसन 50 टी-20I पारियों में 7 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वे सबसे ज्यादा बार इस फॉर्मेट में शून्य पर आउट होने वाले बैटर हैं। रोहित शर्मा ने अपन टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक कुल 151 पारियां खेली हैं, जिसमें 12 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपर-8 के लिए फिक्स हुईं सभी 8 टीमें, 12 विश्व कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया-AFG का…..
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने नॉर्खिया

रोहित शर्मा, संजू सैमसन, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा के अलावा इस सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी नाम है। वे 102 पारियों में 6 बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। सूची में अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है, जो 28 पारियों में 5 बार शून्य के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इस सूची में भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहु का नाम भी शामिल है जो इस फॉर्मेट में 68 पारियों में 5 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। बता दें कि लोकेश राहुल लंबे समय से अब भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जड़ा तूफानी शतक,12 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी:

12 – रोहित शर्मा (151 पारियां)

7 – संजू सैमसन (50 पारियां)

7 – विराट कोहली (117 पारियां)

6 – अभिषेक शर्मा (40 पारियां)

6 – सूर्यकुमार यादव (102 पारियां)

5 – अर्शदीप सिंह (28 पारियां)

5 – केएल राहुल (68 पारियां)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।