4 ऐसे कप्तान जिन्होंने पहली बार में अपनी IPL टीम को बनाया चैंपियन, 3 भारतीय और 1 विदेशी लिस्ट में
IPL जैसी मुश्किल लीग में कप्तानी करना आसान नहीं है, मगर आज हम आपके लिए 4 ऐसे कप्तानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।
IPL 2026 का आगाज होने वाला है। इस रंगारंग लीग के 19वें सीजन का शुभारंभ होने से पहले हम आपके लिए लगातार रोचक आंकड़े लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए 4 ऐसे कप्तानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। आईपीएल जैसी हाई प्रेशर लीग में कप्तानी करना कोई आसान काम नहीं है, यहां फैंस और फ्रेंचाइजी की लेगसी का प्रेशर बहुत रहता है, मगर इन 4 कप्तानों ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। बता दें, इस लिस्ट में 3 भारतीय और विदेशी कप्तान शामिल हैं।
शेन वॉर्न (2008)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ही राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था। उस टीम में अन्य टीमों के मुकाबले बेहद ही कम नामी खिलाड़ी थे। ज्यादातर इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेटरों के दम पर वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था। राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने 2008 में पर्पल कैप जीती थी। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 आईपीएल में कुल 16 मैच खेले थे, जिसमें उन्हें 2 में ही हार का सामना करना पड़ा था, वहीं फाइनल समेत 14 मैच जीते थे। फाइनल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
रोहित शर्मा (2013)
डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए रोहित शर्मा को 2013 के बीच सीजन में टीम की कमान संभालने का मौका मिला और पहले ही सीजन में उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। मुंबई का यह आईपीएल के इतिहास का पहला खिताब था। पिछले 5 सीजन से मुंबई जिस ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, उसे उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता। इसके बाद मुंबई ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक 5 खिताब जीते। आज मुंबई आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी 5 खिताब मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं।
हार्दिक पांड्या (2022)
मुंबई इंडियंस के साथ 4 खिताब जीतने के बाद जब हार्दिक पांड्या को नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की अगुवाई करने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। पांड्या की मेहनत और आशीष नेहरा की प्लानिंग के दम पर गुजरात टाइटंस पहले ही सीजन में चैंपियन बन गई। 2023 में भी जीटी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही, मगर इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या इसके बाद वापस मुंबई इंडियंस की टीम में आ गए।
रजत पाटीदार (2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कई बार आईपीएल ट्रॉफी के नजदीक पहुंची, मगर वह खिताब नहीं उठा पाई। इस टीम को अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने लीड किया, मगर वह टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए। 2025 में आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का अहम फैसला लिया। यह फैसला टीम के हित में रहा। पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी पहले ही सीजन में चैंपियन बन गई। विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना भी उन्होंने पूरा किया। अब पाटीदार की नजरें आरसीबी को बैक टू बैक दूसरा खिताब जिताने पर होगी।





साइन इन