Woman Killed Boyfriend after he blocked her number in Chhattisgarh बॉयफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक तो बौखला गई लड़की, उतारा मौत के घाट; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

बॉयफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक तो बौखला गई लड़की, उतारा मौत के घाट; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 साल के लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था और उसके मैसेज का रिप्लाई देना भी बंद कर दिया था।

Wed, 4 Feb 2026 10:11 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बिलासपुर, पीटीआई
share
बॉयफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक तो बौखला गई लड़की, उतारा मौत के घाट; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 साल के लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था और उसके मैसेज का रिप्लाई देना भी बंद कर दिया था। इसी के चलते गुस्से में आकर उसने लड़के की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 साल के कमता प्रसाद सूर्यवंशी के तौर पर हुई है। महिला ने मंगलवार सुबह उसके किराय के घर में उसकी हत्या की। वहीं आरोपी महिला की पहचान रोशनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो जिले के सिपट क्षेत्र के झालमाला गांव की रहने वाली है।

शुरुआती जांच के अनुसार, जिले के रतनपुर क्षेत्र के कर्रा गांव का निवासी कामता, मंगला चौक के पास एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। वह शुभम विहार में दो अन्य लोगों के साथ किराए के मकान में रहता था।

कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती रोशनी से हुई, जो एक होटल में काम करती थी। एसएचओ साहू ने बताया कि दोनों नियमित रूप से मिलने लगे थे। लेकिन कुछ दिन पहले कामता ने रोशनी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और इंस्टाग्राम पर उसके संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 66 आदिवासियों ने की ‘घर वापसी’; BJP विधायक ने चरण धोकर किया स्वागत
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा, घरों और वाहनों में लगाई आग

किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने के शक में, रोशनी मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे उसके घर पहुंची और दोनों के बीच बहस छिड़ गई। महिला ने उससे पूछा कि उसने उसका नंबर क्यों ब्लॉक किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से कामता की छाती में वार कर दिया। घटना के समय कामता के रूममेट्स वहीं मौजूद थे। अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।