sir in chhattisgarh over 27 lakh voters name deleted huge enrolled at multiple places छत्तीसगढ़ में SIR से हटाए गए 27.34 लाख वोटर, 1.79 लाख का एक से ज्यादा जगहों पर था नाम, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में SIR से हटाए गए 27.34 लाख वोटर, 1.79 लाख का एक से ज्यादा जगहों पर था नाम

छत्तीसगढ़ में SIR के नतीजे आ गए हैं। SIR के तहत छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। 1,79,043 मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं। 

Wed, 24 Dec 2025 12:03 AMKrishna Bihari Singh भाषा, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ में SIR से हटाए गए 27.34 लाख वोटर, 1.79 लाख का एक से ज्यादा जगहों पर था नाम

छत्तीसगढ़ में एसआईआर के पहले चरण के नतीजे आ गए हैं। SIR के तहत छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। 1,79,043 मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं। घर-घर जांच में 6.42 लाख मतदाता मृत मिले और 19.13 लाख मतदाता अपने पते पर अनुपस्थित या स्थानांतरित पाए गए। राज्य के कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 87 प्रतिशत ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं।

4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चला अभियान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन किया। इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए राज्य के 33 जिलों में हजारों अधिकारियों और बीएलओ ने दिन-रात मेहनत की है।

87 फीसदी से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

इसमें राज्य के 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने फार्म जमा किए। एसआईआर दौरान यह पता चला है कि लगभग 1,79,043 मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज है। यह संख्या कुल मतदाताओं का लगभग एक प्रतिशत है।

6.42 लाख मतदाता दिवंगत

यह भी सामने आया कि करीब 6.42 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इतना ही नहीं 19.13 लाख से अधिक मतदाता या तो अपना घर बदल चुके हैं या जांच के समय मौजूद नहीं थे। इनमें से कई लोग दूसरे राज्यों में बस चुके हैं या अब उस पते पर नहीं रहते हैं।

कई जगहों पर दर्ज हैं नाम

आयोग ने साफ किया कि जिन वोटर्स के नाम कई जगहों पर दर्ज हैं, उन्हें केवल एक ही वैध स्थान पर रखा जाएगा ताकि फर्जी मतदान की संभावना खत्म हो सके।

22 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

पात्र मतदाता 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। पात्र नागरिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपने नाम की जांच कर सकते हैं। सभी आपत्तियों का निपटारा कर 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह कदम न केवल सूची को शुद्ध बनाएगा, बल्कि आने वाले चुनावों में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।