encounter between security forces and naxals in bijapur chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर! मारे गए 2 नक्सली; AK-47 भी बरामद, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर! मारे गए 2 नक्सली; AK-47 भी बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खब सामने आई है। सुरक्षाकर्मियों ने बम भी बरामद किया है।

Thu, 29 Jan 2026 12:53 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बीजापुर
share
छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर! मारे गए 2 नक्सली; AK-47 भी बरामद

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की टीम ऐक्शन मोड में है। यहां सुरक्षाबलों की टीम दोहरी कार्रवाई कर रही है। अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है बीजापुर में एक ओर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबलों की टीमने 20 और 30 किलोग्राम के आईईडी बम बरामद किए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने एक एके-47 और एक 9 की पिस्टल भी बरामद की है। इन आईईडी बमों को टीम ने रिकवर करने के बाद नष्ट कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में शुरू हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम इलाके में हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि रुक-रुककर गोलीबारी जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।