chhattisgarh weather update temperature cross 43 degree yellow alert छत्तीसगढ़ मौसमः आसमान से बरस रही आग, पारा 43 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ मौसमः आसमान से बरस रही आग, पारा 43 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आसमान से आग बरस रही है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

Fri, 17 April 2026 02:03 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता/रायपुर
share
छत्तीसगढ़ मौसमः आसमान से बरस रही आग, पारा 43 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आसमान से आग बरस रहा है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारियों और तापमान में हो रहे बदलाव को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही खराब पंखे, कूलर और एसी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लू और अन्य संभावित बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने और पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी; समिति गठित, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री 50 फीसदी छूट

दोपहर के समय सड़कें सूनसान

बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब की सप्लाई अचानक कम, आखिर क्या है वजह?

राजनांदगांव में 43.5 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर में 43, माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए नियमित रूप से पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए 'बस्तर 2.0', CM साय ने सरकार की प्राथमिकता बताई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।