Chhattisgarh Man Cheats Death as Floor Explodes with High Pressure Water छत्तीसगढ़ में घर के फर्श से फूटा पानी का 'ज्वालामुखी', बाल-बाल बचा शख्स, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में घर के फर्श से फूटा पानी का 'ज्वालामुखी', बाल-बाल बचा शख्स

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के बरामदे से अचानक जमीन फाड़कर पानी का सैलाब किसी छोटे ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा।

Sun, 1 Feb 2026 07:28 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
छत्तीसगढ़ में घर के फर्श से फूटा पानी का 'ज्वालामुखी', बाल-बाल बचा शख्स

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के बरामदे से अचानक जमीन फाड़कर पानी का सैलाब किसी छोटे ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा। उसलापुर के गोकुलधाम इलाके में हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर का एक सदस्य बरामदे में सामान्य रूप से टहल रहा था, तभी अचानक फर्श की टाइल्स टूटती हैं और मटमैले पानी का एक बेहद तेज फव्वारा भारी दबाव के साथ ऊपर की ओर उछलने लगता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भयानक मंजर पड़ोस के एक प्लॉट पर की जा रही हैवी मशीन से बोरिंग करने का काम करने के चलते हुआ। ड्रिलिंग के चलते जमीन के नीचे की पाइपलाइन में प्रेशर इतना बढ़ गया कि उसने घर के पक्के फर्श को चीरते हुए बाहर निकलने का रास्ता बना लिया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त फर्श धंसा और पानी का गुबार उठा, उस समय वहां मौजूद व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

अचानक हुए इस विस्फोट जैसी स्थिति से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, पानी के जबरदस्त दबाव के कारण घर के बरामदे और टाइल्स को काफी नुकसान पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।