लोकतंत्र और तानाशाह में क्या फर्क है, UGC नियम विवाद क्या है, यूपी PCS इंटरव्यू में पूछे गए ये प्रश्न
यूपीपीएससी इंटरव्यू बोर्ड ने एक पीसीएस अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि समावेशी समाज क्या होता है, लोकतंत्र और तानाशाह में क्या अंतर होता है, भारत के आसपास किसी देश में तानाशाही है, बांग्लादेश में कौन-कौन सी पार्टी सीट जीती है?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के तीसरे दिन बुधवार को विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ समसामयिक घटनाओं पर उनकी समझ को भी परखा। वैदिक ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। सबसे अधिक सवाल एआई से जोड़कर पूछे जा रहे हैं। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि समावेशी समाज क्या होता है, लोकतंत्र और तानाशाह में क्या अंतर होता है, भारत के आसपास किसी देश में तानाशाही है, बांग्लादेश में कौन-कौन सी पार्टी सीट जीती है?, किस पार्टी का संबंध आतंकवादी गतिविधियों से था? वहां जो चुनाव हुए हैं, उससे भारत की सुरक्षा चुनौतियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विज्ञान से जुड़े जो सवाल पूछे गए उनमें आपके सामने रखे जल का पीएच मान कितना होना चाहिए, रेयर अर्थ मेटल क्या होते हैं, क्या सिलिकॉन रेयर अर्थ मेटल है, क्वांटम फिजिक्स क्या है, इसका क्या महत्व है, सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने में क्या समस्याएं हैं, ग्लोबल वार्मिंग आदि शामिल थे। प्रदूषण कैसे कम करेंगे, भारत और दूसरे देशों में प्रदूषण की तुलना, दिल्ली में प्रदूषण कैसे नियंत्रित करेंगे जैसे सवाल भी पूछे गए। एक बोर्ड ने पूछा हिरासत में मौत क्या है, बीएनएस में इसको लेकर क्या प्रावधान हैं। महिलाओं के समक्ष क्या चुनौतियां हैं, आर्टिकल 14 में क्या है, यूजीसी के नए रेगुलेशन, स्मार्ट सिटी, माइग्रेशन क्यों हो रहा है और वेनेजुएला में जो क्राइसेस चल रहा है इस पर आपके क्या विचार हैं जैसे सवाल भी पूछे गए। विशेषज्ञों ने कुछ लीक से हटकर सवाल भी पूछे। जैसे वैदिक गणित, गणित में क्या अच्छा लगता है, चाणक्य और बिस्मार्क कौन हैं, जर्मनी का पुराना नाम क्या है।
दूसरे दिन क्या प्रश्न पूछ गए
हिंदू धर्म के लोग भगवा रंग का प्रचार करते हैं और मुस्लिम लोग हरे रंग का और इसी प्रतीक को लेकर आपस में लड़ते रहते है, आपके अनुसार क्या ये सही है?
महिलाओं के अपने पति को मारने का प्रचलन बढ़ गया है खासकर नीले ड्रम में भेजने का, इस मामले को आप कैसे देखते हैं?
शादी जैसी व्यवस्था पर युवा वर्ग का विश्वास क्यों कम हो रहा है?
● यदि आप एसडीएम हैं और सरकार का आदेश है कि नदी के आसपास लोगों द्वारा जीवनयापन के लिए किए जा रहे बालू खनन को रोकना है, तो आप इसे कैसे लागू करेंगे?
● यदि आपको एक गांव की महिलाओं को शिक्षित करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो आप उन्हें शिक्षित करने के लिए कौन सी रणनीति अपनाएंगे?
● यदि आपके सरकारी आवास पर काम करने वाले 17-18 वर्ष के एक बच्चे ने आपकी अनुपस्थिति में ₹100 रुपये निकालकर कुछ खा लिया, तो आप क्या कार्रवाई करेंगे?
● पानी की बोतलों में डिजाइन (रिब्ड/ग्रिप पैटर्न) क्यों बनाई जाती है? क्या साधारण (प्लेन) बोतल नहीं बनाई जा सकती?
● यदि आपको पानी की बोतलों के लिए टेंडर जारी करना हो, तो आप डिजाइन वाली बोतल को प्राथमिकता देंगे या प्लेन बोतल को और क्यों?




साइन इन