West Bengal HS 3rd Semester 2025-26 results released check on wbchse wb gov in वेस्ट बंगाल HS 3rd सेमेस्टर 2025-26 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

वेस्ट बंगाल HS 3rd सेमेस्टर 2025-26 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

West Bengal HS 3rd Semester 2025-26 Results: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए राज्य की पहली बार सेमेस्टर-बेस्ड उच्च माध्यमिक (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Fri, 31 Oct 2025 05:02 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
वेस्ट बंगाल HS 3rd सेमेस्टर 2025-26 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए राज्य की पहली बार सेमेस्टर-बेस्ड उच्च माध्यमिक (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह नतीजा आज कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। छात्र अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट result.wb.gov.in और wbchse.wb.gov.in पर देख सकते हैं।

इस साल कुल 93.72% स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। पुरुलिया के दो छात्र, प्रीतम बल्लभ और आदित्य नारायण ने 98.97% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस साल, टॉप 10 लिस्ट में 69 स्टूडेंट्स ने रैंक हासिल की है, जिसमें सिर्फ तीन लड़कियां शामिल हैं।

बताते चलें कि इसइस साल लगभग 6.45 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। WBCHSE HS परीक्षाएं 8 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की गई थीं। नए सेमेस्टर-बेस्ड सिस्टम के तहत, सेमेस्टर एक और तीन में रीजनिंग स्किल्स को टेस्ट करने के लिए मल्टीपल-चॉइस सवाल शामिल हैं, जबकि सेमेस्टर दो और चार में लिखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए छोटे और डिस्क्रिप्टिव जवाबों पर फोकस किया गया है।

WBCHSE HS 3rd सेमेस्टर रिजल्ट 2025-26 कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट - result.wb.gov.in या wbchse.wb.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद "WBCHSE हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट करें।

4. इसके बाद आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. फिर इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।