UPSC Topper : मिलिए यूपीएससी आईईएस टॉपर मोहित अग्रवाल से, IIT से पढ़ाई, रह चुके हैं तहसीलदार
UPSC IES Topper : राजस्थान के जयपुर के रहनेवाले मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय आईआईटी आईएसएम की सशक्त शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई कस्बे के मोहित अग्रवाल ने प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया टॉप (रैंक 1) किया है। मोहित ने प्रारंभिक पढ़ाई जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय से की थी। स्कूल शिक्षा के बाद उन्होंने आईआईटी आईएसएम धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग में डुअल डिग्री (बीटेक प्लस एमटेक, 2013–2018) पूरी की थी। कुछ समय निजी क्षेत्र में कार्य भी किया। उन्होंने सार्वजनिक नीति और अर्थशास्त्र में रुचि के चलते आईईएस की तैयारी शुरू की। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए भी यूपीएससी आईईएस में ऑल इंडिया टॉप कर अपनी बेमिसाल योग्यता साबित की। मोहित ने पूर्व में लखनपुर में नायब तहसीलदार तथा उसके पश्चात उच्चैन और पहाड़ी में तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
राजस्थान के जयपुर के रहनेवाले मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय आईआईटी आईएसएम की सशक्त शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा है कि संस्थान ने उन्हें गहराई से सोचने और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की क्षमता दी। यहां की सख्त अकादमिक ट्रेनिंग और प्रोफेसरों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की नींव है। उन्होंने अपने शिक्षकों प्रो. वीएमएसआर मूर्ति, प्रो. आरएम भट्टाचार्य, प्रो. वी गोविंद विलुरी, प्रो. धीरज कुमार, प्रो. शोएब आलम, प्रो. बीएस चौधरी और प्रो. पीएस पॉल को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने बताया कि अपने गृह नगर नदबई के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए, उन्होंने गर्व से अपना नाम "मोहित अग्रवाल नदबईवाला" रखा है। यह कदम केवल एक व्यक्तिगत पहचान नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मिट्टी की पहचान को स्थापित करने का एक सशक्त संकल्प है।
यूपीएससी आईईएस टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट
क्रसं रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 0870183 मोहित अग्रवाल नदबईवाला
2 0270134 ऊर्जा रहेजा
3 0870379 गौतम मिश्रा
4 0871414 प्रशांत कुमार
5 0870561 सौरभ यादव
6 0570213 शिवांगी यादव
7 1170098 अभिषेक नेहरा
8 0570299 मयूरेश भारत वाघमारे
9 1170171 संभव पाटनी
10 0870782 विजय कुमार
यूपीएससी आईएसएस टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट
क्र.सं. रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 0881334 कशिश कसाना
2 2680055 आकाश कुमार शर्मा
3 0680100 सुभेंदु घोष
4 1180045 प्रज्ञा पाठक
5 1180315 आलोक सिंह
6 1180163 आयुषी पटवा
7 2681063 मधु सिंह
8 2680751 विभा मिश्रा
9 0881022 अंकित तंवर
10 0880074 प्रवीणकुमार ए




साइन इन