UPSC IES Topper : UP boy MOHAMMAD SHAQUIB topped in upsc ies exam iit patna btech got 15 rank earlier UPSC ESE Topper : यूपीएससी ईएसई परीक्षा में यूपी के मोहम्मद शाकिब ने किया टॉप, पहले आई थी 15वीं रैंक, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC ESE Topper : यूपीएससी ईएसई परीक्षा में यूपी के मोहम्मद शाकिब ने किया टॉप, पहले आई थी 15वीं रैंक

UPSC ESE Topper : बहराइच के मोहम्मद शाकिब टॉपर ने IIT पटना से बीटेक किया है। बीटेक के बाद ही वे यूपीएससी ईएसई परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। इस पहले वे इस परीक्षा में 15वीं रैंक पा चुके हैं। इस बार उन्होंने टॉप किया है।

Fri, 19 Dec 2025 07:08 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, बहराइच
share
UPSC ESE Topper : यूपीएससी ईएसई परीक्षा में यूपी के मोहम्मद शाकिब ने किया टॉप, पहले आई थी 15वीं रैंक

UPSC ESE Topper : संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए। इसमें बहराइच के मोहम्मद शाकिब ने देश में प्रथम स्थान (सिविल इंजीनियरिंग) प्राप्त किया है। शाकिब इससे पहले इसी परीक्षा में 15वीं रैंक प्राप्त कर चुके हैं और डिफेंस सेवा के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र सरकार के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति के लिए 458 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। आयोग ने कहा कि यह नतीजे अगस्त में हुई लिखित परीक्षा और अक्टूबर-नवंबर में हुए पर्सनैलिटी टेस्ट पर आधारित हैं। इसमें कहा गया है कि सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 202 उम्मीदवारों, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में 116, इलेक्ट्रिकल में 79 और मैकेनिकल स्ट्रीम में 61 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। बयान में कहा गया है कि कुल चयनित उम्मीदवारों में से 26 बेंचमार्क विकलांग श्रेणी के हैं।

अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच के टॉपर

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में निमेश चंद्रा ने टॉप किया है। अशोक दूसरे और हरि सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में राजन ने पहला स्थान पाया है। विष्णु सैनी दूसरे और ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार में उत्कर्ष ने टॉप किया है।

554 रिक्तियों को भरने की घोषणा

सरकार ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2025 के माध्यम से 554 रिक्तियों को भरने की घोषणा की थी। इनमें से 251 सिविल इंजीनियरिंग में, 134 इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में, 97 इलेक्ट्रिकल में और 72 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में थीं। आयोग ने यह भी कहा कि 102 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है, जो पात्रता शर्तों के सत्यापन के अधीन है।

कौन हैं मोहम्मद शाकिब

मोहम्मद शाकिब के देश की प्रतिष्ठित परीक्षा आईईएस में पहली रैंक पाने पर घर में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कारोबारी भी दिन भर आते रहे। मोहम्मद शाकिब बहराइच के सालारगंज मोहल्ले में अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ रहते हैं। यहीं रहते हुए उन्होंने इंटर की पढ़ाई सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल से पूरी की। उनके पिता शकील अहमद मेकरानी कहते हैं कि शाकिब पहले पढ़ने में बड़ा कमजोर था। वह सही तरह से रिजल्ट नहीं दे पा रहा था लेकिन मैंने उसका हौसला बढ़ाया। हमेशा मैं उसे बेहतर बनने के लिए मोटिवेट करता रहा। यही वजह है कि बेटा महज एक साल कोटा में रहकर कोचिंग की और आईआईटी में क्वालिफाई कर गया। आईआईटी पटना से पढ़कर निकला तो उसे दो साल में ही 15वीं रैंक आईईएस में मिल गई और इसके बाद वे डिफेंस सेवा के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। मगर उनकी इच्छा रेलवे सेवा में जाने की थी, इसलिए उन्होंने 2025 में रैंक सुधारने के लिए दोबारा यह परीक्षा दी। शाकिब आईआईटी से बीटेक करने के बाद ही आईईएस की तैयारी में जुट गया था। आईईएस के तीसरे प्रयास में उन्होंने टॉप किया है।

शकील अहमद का कहना है कि मेरा एक बेटा डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस कर रहा है इस साल वह इंटर्नशिप कर रहा है बेटी भी लखनऊ में बीयूएमएस कर रही है। शकील अहमद राइस और दाल मिलर हैं। वह उपाध्यक्ष गल्ला उद्योग व्यापार मंडल भी हैं।

सिविल इंजीनियरिंग के पहले 20 टॉपर

क्रमांक, रोल नंबर, नाम

1 2602186 मोहम्मद शाकिब

2 3600074 प्रखर श्री

3 1600018 अर्जुन शर्मा

4 0806020 बोला उष्णीश नंदन

5 0802026 केशव

6 0801623 स्पेस गुप्ता

7 0805433 तुषार अग्रवाल

8 0806476 आयुष जैन

9 0802009 आदित्य प्रताप सिंह

10 0400067 पुष्पेन्द्र कुमार राठौड़

11 0801445 नक्कला प्रवीण साई

12 1000551 गद्दीपति यशवंत बाबू

13 3700027 सुनील गोदारा

14 0805388 असद अमीन अंसारी

15 0801135 प्रियांश गोयल

16 0803247 अभिषेक कुमार

17 5400062 किशन कुमार रौनियार

18 3500289 गौरव

19 0802543 करण गुप्ता

20 0800055 गरिमा कटियार

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 20 टॉपर

सेवा: मैकेनिकल इंजीनियरिंग

1 0809248 निमेश चंद्रा

2 0809932 अशोक कुमार

3 0807664 हरि सिंह

4 0503635 राव सिद्धेश श्रीपाद

5 1004537 गोलंगी सतीश

6 0807577 अविनाश वर्मा

7 0807458 प्रशांत सिंह

8 0808060 मोनू कुमार

9 4901178 निखिल कुमार साहा

10 0808321 अमित कुमार सिंह

11 0809438 आशुतोष कुमार

12 0601368 ध्रुव मित्र

13 1300844 मुनीश कुमार

14 5000336 गुंद्राथी साई गौतम गौड़

15 0808448 साद मुस्तफा रिज़वी

16 0301460 अमित कुमार

17 0502991 शिंदे संकेत वसंत

18 0808929 मनीष कुमार मीना

19 1503169 विशाल श्रीवास्तव

20 3501231 नितिन गर्ग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 20 टॉपर

1 0811114 राजन कुमार

2 1103625 विष्णु सैनी

3 0811574 ओम प्रकाश राजपूत

4 0810945 तुषार चौधरी

5 0812289 राम कुमार

6 0811482 पुनित मीना

7 0602320 ज्योति कृष्णा पांडा

8 5101433 डम्पा अच्युत साई राम रेड्डी

9 0811155 ध्रुव कावत

10 5400436 अक्षित पाराशरी

11 0811853 प्रतीक जादौन

12 0812144 राहुल बचखेती

13 0809998 चेजार्ला असवानी कुमार

14 0504305 अभिषेक अरेला

15 0302482 वीरेंद्र कुमार

16 0811830 शोभना सिंह कुर्मी

17 0811445 ओम मिश्रा

18 0202401 अतुल मिश्रा

19 1104274 सुरेश कुमार प्रजापति

20 0504494 अक्षय कुमार ताम्रकार

इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग सेवा के 20 टॉपर

1 1505627 उत्कर्ष पाठक

2 0814637 राजेश तिवारी

3 5101707 प्रशांत लवानिया

4 0812707 प्रदीप शुक्ला

5 0814048 आशीष सिंह पटेल

6 0814164 तान्या त्यागी

7 0202754 पलक मिश्रा

8 0202595 हयात अली

9 1401303 विधु श्री

10 0813517 राम पाल सिंह

11 1202624 अभिषेक कुमार पांडे

12 0813891 नरेश अग्रवाल

13 0303144 विनय

14 0701962 तन्मय पांडा

15 0813055 आयुष के.आर.तिवारी

16 0814466 आकाश गर्ग

17 1202591 रितिक बनिया

18 0812852 रवि चौधरी

19 2604418 शुभम शुक्ला

20 5101888 पटनाला एन एस एम एस संतोषी मठ

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।